12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमैं भी मर जाता तो अच्‍छा होता… भारत के हमले के बाद...

मैं भी मर जाता तो अच्‍छा होता… भारत के हमले के बाद बोला आतंकी मसूद अजहर, जैश सरगना का कुनबा ही खत्‍म, 14 की मौत

Published on

इस्लामाबाद

आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर ने कहा है कि भारत के मिसाइल हमले में उसके परिवार और दोस्तों की मौत हो गई है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित सुभान अल्लाह मस्जिद परिसर पर चार मिसाइल दागी हैं। हमले में ये इमारत पूरी तरह तबाह हो गई। इस हमले में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्यों और उसके गुट के चार आतंकियों सहित उसके 14 करीबी लोगों की मौत हुई है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अजहर ने बुधवार सुबह एक बयान जारी कर अपने परिवार के सदस्यों के मारे जाने की जानकारी दी। मिसाइल हमले में मरने वालों में अजहर की बड़ी बहन और उसका पति, अजहर का भतीजा और उसकी पत्नी, एक भतीजी और उसके परिवार के पांच बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा जैश से जुड़े अजहर के चार करीबी आतंकियों की भी मौत हुई है। मसूद ने परिवार के लोगों की मौत पर रोते हुए कहा कि अगर वह भी मर जाता तो अच्छा रहता।

आतंक का अड्डा है ये मस्जिद परिसर
पाकिस्तान मीडिया में बताया गया है कि बहावलपुर के मसूद अजहर के मदरसे मरकज सुभानअल्लाह पर चार मिसाइलें दागी गई हैं। इससे ये पूरा परिसर तबाह हो गया। यह परिसर जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल हेडवक्वार्टर के तौर के रूप में काम करता है। बहावलपुर स्थित इसी परिसर में जैश चीफ मौलाना मसूद अजहर और दूसरे कई आतंकियों का घर भी है। ऐसे में इस हमले में मसूद का परिवार भी खत्म हो गया है।

बहावलपुर का ये मदरसा परिसर बीते तीन दशक से आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप रहा है। इस मदरसे में 600 से ज्यादा युवाओं को आतंक की ट्रेनिंग दिए जाने का दावा किया जाता है। मसूद अजहर और आतंकी सगरना खुद यहां आकर उन्माद फैलाने वाले भाषण देते रहे हैं। ऐसे में भारत की मिसाइलों के निशाने पर ये परिसर था।

कई हमलों से जुड़ा जैश का नाम
पाकिस्तान के दक्षिणी पंजाब में बहावलपुर स्थित मरकज सुभानअल्लाह में मसूद अजहर के नेतृत्व में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय चलता है। इस समूह ने भारत में कई बड़े हमलों की जिम्मेदारी ली है या उनकी साजिश से इसका नाम जुड़ा है। इसमें 2001 का संसद हमला और 2019 का पुलवामा हमला भी शामिल है।

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी 26 लोग मारे गए थे। इसकी जवाबी कार्रवाई के तौर पर भारत ने पाकिस्तान पर ये हमला किया है। मंगलवार रात और बुधवार तड़के भारत की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पंजाब में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले किए गए हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...