6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव किसी देश के साथ टकराव नहीं चाहता... चीन के 'गुलाम' मुइज्‍जू...

मालदीव किसी देश के साथ टकराव नहीं चाहता… चीन के ‘गुलाम’ मुइज्‍जू के बदले सुर, भारत को दिया संदेश

Published on

माले

कर्ज की मार से बेहाल मालदीव के जहरीले राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुइज्‍जू के भारत को लेकर सुर अब बदलते हुए दिख रहे हैं। आईएमएफ और विश्‍वबैंक की चेतावनी के बाद मुइज्‍जू ने कहा है कि मालदीव किसी भी देश के साथ टकराव नहीं चाहता है। यही नहीं मुइज्‍जू ने यह भी कहा कि मालदीव उन सभी देशों के साथ दोस्‍ताना संबंध चाहता है जो उसकी सीमा को मान्‍यता देते हैं। इससे पहले मालदीव के राष्‍ट्रपति ने भारत का नाम लिए बिना कहा था कि उनका देश किसी देश का ‘बैकयार्ड’ नहीं है। मुइज्‍जू ने अपने ताजा बयान में भारतीय सैनिकों को लेकर भी हैरान करने वाला बयान दिया। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सैनिकों को मालदीव से हटाने की बातचीत के दौरान गुस्सा दिखाने से कोई नतीजा नहीं निकलेगा।

मालदीव के राष्‍ट्रपति मुइज्‍जू ने कहा, ‘ये ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें अच्‍छे से बात करके सुलझाया जा सकता है। सबको ये यकीन दिलाने के लिए अच्छी तरह से समझाना ज़रूरी है कि हमारा देश स्वतंत्र और लोकतांत्रिक है।’ उन्‍होंने यह भी कहा कि गुस्सा करके कुछ हासिल नहीं होता। राष्ट्रपति मुइज्‍जू ने भारत का नाम लिए बिना कहा, ‘हम किसी भी देश से टकराव नहीं चाहते हैं। हमारी विदेश नीति दोस्ती, सभी के साथ मिलकर काम करने, सभी देशों के साथ मिलकर काम करने पर आधारित होगी। जब तक हमारी स्वतंत्रता और संप्रभुता का सम्मान किया जाता है, हम दुश्मन नहीं बनेंगे। ऐसा कोई देश नहीं होगा, जिसका हम विरोध करेंगे।’

मुइज्‍जू सरकार की यामीन ने की आलोचना
राष्ट्रपति मुइज्‍जू ने कहा कि वह किसी भी ऐसे देश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखेंगे जो मालदीव की मदद करता है और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप किए बिना अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी सहायता प्रदान करता है। हाल ही में मालदीव ने आरोप लगाया था कि भारतीय कोस्‍टगार्ड के जवान मालदीव की मछली पकड़ी पकड़ने वाली नौका पर चढ़ गए थे और तलाशी ली थी। इस घटना की ओर इशारा करते हुए मुइज्‍जू ने कहा कि हम उस देश के साथ भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे, जो हमारे छोटे होने के बावजूद समानता स्थापित करे और माने कि हमारी सीमा हमारी है, जिसमें कोई बाहरी दखल नहीं दे सकता।

मालदीव ने भारत से इस पूरे मामले में जवाब मांगा है। मालदीव के राष्‍ट्रपति के सुर ऐसे समय पर बदले हैं जब पूर्व राष्‍ट्रपति अब्‍दुल्‍ला यामीन ने मुइज्‍जू सरकार के मंत्रियों को जमकर फटकारा है। यामीन ‘इंडिया आउट’ कैंपेन के मास्‍टरमाइंड रह चुके हैं और एक समय में मुइज्‍जू को यामीन ने ही आगे बढ़ाया था। अब दोनों के बीच संबंध तल्‍ख चल रहे हैं। यामीन इस समय पर जेल में हैं लेकिन उन्‍हें अभी उनके घर में ही रखा गया है। राष्ट्रपति मुइज्‍जू को भारत के खिलाफ अपने जुबानी हमले को लेकर कई लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा है। खुद मालदीव के ही बहुत से लोगों ने कहा कि राष्ट्रपति मुइज्‍जू ने उस दिन अपनी टिप्पणी में उचित राजनयिक नियमों का पालन नहीं किया।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...