11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअंधकार पर प्रकाश की विजय होती रहे... इजरायली राष्ट्रपति ने भारत को...

अंधकार पर प्रकाश की विजय होती रहे… इजरायली राष्ट्रपति ने भारत को दी बधाई, बोले- हैप्पी दिवाली

Published on

यरूशलम

दीपावली से एक दिन पहले ही भारत को दुनियाभर से बधाई संदेश मिलने शुरू हो गए हैं। इजरायली राष्ट्रपति इसाक हरजोग ने रविवार को भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य भारतीय दोस्तों को दिवाली पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह अंधेरे के खिलाफ उजाले की जीत की कामना करते हैं। इससे पहले भी इजरायली राष्ट्रपति भारतीय त्योहारों पर बधाई संदेश देते रहे हैं। भारत की तरफ से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वर्तमान राष्ट्रपति इजरायल के त्योहारों पर बधाई संदेश देते रहे हैं। दिवाली या दीपावली के त्योहार को बुराई पर अच्छाई, अंधेरे पर उजाले और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत के रूप में मनाया जाता है।

इजरायली राष्ट्रपति ने ट्वीट में क्या लिखा
हरजोग ने ट्वीट किया कि महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू और हमारे प्रिय भारतीय दोस्तों, इजराइली लोगों की ओर से मैं आप सभी को बहुत खुशहाल दिवाली की शुभकामना देता हूं। हिंदी और अंग्रेजी में उन्होंने आगे ट्वीट किया कि आने वाला साल आप के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए और अंधेरे पर उजाले की विजय अनवरत जारी रहे। भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने भी भारतीयों को दिवाली पर बधाई दी है।

कारगिल युद्ध में इजरायल ने की थी बड़ी मदद
कारगिल युद्ध में इजरायल ने भारतीय वायु सेना के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों के लिए लेजर गाइडेड मिसाइलें प्रदान की थी। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दबाव के बावजूद इजरायल ने कारगिल युद्ध के पहले ऑर्डर दिए गए हथियारों की शिपमेंट को जल्द से जल्द भारत को सौंपा था। इसमें इजरायली हेरोन ड्रोन की डिलीवरी भी शामिल है। इतना ही नहीं, इस ड्रोन को ऑपरेट करने के लिए इजरायल ने भारतीय कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...