11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की और ताइवान के F-16 को मात दे चुका है मिराज फाइटर...

तुर्की और ताइवान के F-16 को मात दे चुका है मिराज फाइटर जेट, भारत यूं ही कतर से नहीं ले रहा

Published on

दोहा

हाल ही में कतर ने भारत को एक दर्जन मिराज 2000 फाइटर जेट देने की पेशकश की है। मिराज लड़ाकू विमानों ने कारगिल युद्ध और बालाकोट एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। कतर की पेशकश ऐसे समय में आई है, जब भारतीय वायु सेना विमानों की कमी को भरने के लिए प्रयासरत है। बीते 21 जून को कतर के एक प्रतिनिधिमंडल ने विमानों की बिक्री को लेकर दिल्ली में भारतीय रक्षा अधिकारियों के साथ चर्चा की। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कतर ने 5000 करोड़ रूपये (600 मिलियन डॉलर) में 12 मिराज 2000 विमानों की पेशकश कर रहा है, जबकि भारत उन्हें अधिक उचित मूल्य पर प्राप्त करने के लिए इच्छुक है।

भारतीय रक्षा अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि कतर ने विमान की वर्तमान स्थिति के बारे में प्रेजेंटेशन दिया है। कतरी अधिकारियों ने बताया है कि विमान बहुत अच्छी स्थिति में हैं। भारतीय वायुसेना मिराज 2000 के साथ इसकी अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है, क्योंकि भारतीय संस्करण अधिक उन्नत है। चूंकि, भारतीय और कतरी जेट के इंजन एक जैसे हैं, इसलिए उनका रखरखाव आसान होगा।

मिराज के रखरखाव के लिए पर्याप्त स्पेयर पार्ट्स
साल 2021 में एक फ्रांसीसी फर्म के साथ हुए सौदे की बदौलत भारतीय वायुसेना के पास अपने विमानों के रखरखाव के लिए पर्याप्त स्पेयर पार्ट्स और उपकरण हैं। ऐसे में अगर कतर से सौदा हो जाता है, तो IAF के बेड़े में मिराज 2000 की संख्या 60 हो जाएगी। मिराज को चार दशक पहले भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था और यह आज भी मुख्य विमानों में से एक है। राफेल के शामिल होने से पहले तक मिराज-2000 दुश्मन के इलाके में हमला करने के लिए सबसे पसंदीदा और शक्तिशाली भारतीय जेट था। 1985 में शामिल होने के बाद से यह भारत के लिए भरोसेमंद विमान रहा है। अपग्रेड के साथ भारतीय वायु सेना 2040 तक मिराज जेट का उपयोग जारी रखेगी।

मिराज ने दिलाई है भारत को हमेशा जीत
भारतीय वायु सेना अपने इस भरोसेमंद लड़ाकू विमान की तारीफ करती रही है। एयर मार्शल आर नांबियार (रिटायर्ड) ने कारगिल युद्ध के दौरान मिराज 2000 से उड़ानें भरी थीं। उन्होंने 2019 में कहा था कि विमान का शामिल होना सटीकता और मारक क्षमता के मामले में भारतीय वायु सेना के लिए एक गेम चेंजर था। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध हो या बालाकोट एयर स्ट्राइक, मिराज 2000 ने देश को हमेशा निर्णायक जीत दिलाई है। भारत ही नहीं, मिराज-2000 के साथ फ्रांस को भी सफलता मिली है। इस विमान ने मिस्र, ग्रीस, ताइवान, पेरू, संयुक्त अरब अमीरात, ब्राजील और कतर में शानदार प्रदर्शन किया है।

जब तुर्की के विमान को मिराज ने मार गिराया
8 नवंबर, 1996 को एक ग्रीक मिराज-2000 ने R.550 मैजिक II मिसाइल दागी जिसने चियोस द्वीप के पास विवादित एजियन सागर के ऊपर एक तुर्की F-16D को मार गिराया। तुर्की के दो F-16 और चार F-4 एजियन सागर के ऊपर शत्रु वायु रक्षा (SEAD) प्रशिक्षण मिशन पर थे। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर चियोस द्वीप के उत्तर में ग्रीक हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। तुर्की जेट को रोकने के लिए दो ग्रीक मिराज 2000 भेजे गए। आखिरकार, एक ग्रीक मिराज और एक तुर्की F-16 के बीच हवाई लड़ाई हुई जिसमें ग्रीक जेट ने कथित तौर पर R.550 मैजिक II मिसाइल से तुर्की के विमान पर हमला किया। हमले के परिणामस्वरूप तुर्की पायलट की मौत हो गई, जबकि सह-पायलट विमान से बाहर निकलने में कामयाब रहा और उसे ग्रीक सेना ने बचा लिया।

ताइवान के एफ-16 पर पड़ा भारी
ताइवान मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2023 में फ्रांसीसी और ताइवानी वायु सेनाओं के बीच ताइवान के हुआलिएन में चियाशान वायु सेना बेस पर संयुक्त अभ्यास हुआ था। इस अभ्यास का उद्देश्य ताइवानी मिराज 2000 और F-16V लड़ाकू पायलटों की हवाई युद्ध क्षमताओं को बढ़ाना था। इस अभ्यास के आश्चर्यजनक परिणाम सामने आए क्योंकि चार मिराज-2000 ने 5वें TFW के चार F-16V को अभ्यास में काल्पनिक रूप से मार गिराया।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...