19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका की जेल में मिला शिकागो से लापता हुआ भारतीय छात्र

अमेरिका की जेल में मिला शिकागो से लापता हुआ भारतीय छात्र

Published on

अमेरिका के शिकागो से 2 मई से लापता चल रहे भारतीय छात्र रूपेश चंद्र चिंताकिंडी का पता लग गया है। एनआरआई पल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूपेश चंद्र चिंताकिंडी वर्तमान में एरिजोना के टक्सन में पिमा काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर में हैं। उनकी जमानत 50,000 डॉलर पर तय की गई है। चिंताकिंडी मिल्वौकी में कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय के स्नातक छात्र हैं और मूल रूप से भारत के तेलंगाना के रहने वाले हैं। चिंताकिंडी बिजनेस एनालिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए जनवरी 2024 में अमेरिका आए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया किचिंताकिंडी ने एक कार किराए पर ली और 22 अप्रैल को टेक्सास के ह्यूस्टन चले गए। वहां उनकी मुलाकात उनके चचेरे भाई से हुई। दोनों ने साथ में रात का भोजन किया। जब चचेरे भाई ने जोर देकर कहा कि वह उसके साथ रहे तो चिंताकिंडी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि होटल और कैब का प्रबंध उन लोगों की ओर से किया गया है जिनके लिए वह काम करते हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि किसके लिए काम किया या किस प्रकार का काम था।

रूपेश चंद्र चिंताकिंडी ने अपने रूममेट से की थी ये बातचीत
30 अप्रैल को चिंताकिंडी ने अपने रूममेट्स को बताया कि जिन लोगों के साथ उन्होंने टेक्सास में काम किया था, वे 2 मई को उनसे मिलने आएंगे। चिंताकिंडी ने उन्हें लोगों को पारिवारिक मित्र बताया। चिंताकिंडी ने कहा कि वह उनके साथ शहर से बाहर यात्रा पर जाएंगे और गुरुवार (2 मई) को लौटेंगे। गुरुवार को उन्होंने अपने रूममेट से संपर्क किया और उसे बताया कि वह उस दिन नहीं लौट सकते लेकिन शुक्रवार (अगले दिन) को वापस आएंगे। शुक्रवार (3 मई) से चिंताकिंडी से संपर्क नहीं हो पा रहा था।बता दें कि शिकागो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास और स्थानीय पुलिस चिंताकिंडी को खोजने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने लोगों से आग्रह भी किया था कि जानकारी लगने पर तुरंत सूचना दें।रतीय छात्र

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...