7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअबू धाबी में दो दिन बाद खुलने जा रहा पहला हिंदू मंदिर,...

अबू धाबी में दो दिन बाद खुलने जा रहा पहला हिंदू मंदिर, यूएई के राजदूत क्या बोले

Published on

अबू धाबी:

पीएम मोदी ने पिछले महीने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अब वह मुस्लिम देश यूएई की राजधानी अबू धाबी में इसी सप्ताह एक मंदिर का उद्घाटन करेंगे। गुलाबी बलुआ पत्थर से बना यह मंदिर 27 एकड़ में फैला है, जिसे राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने ‘सूरज के चमकते रहने तक’ पट्टे पर दिया है। विदेशी मीडिया के मुताबिक चुनावी साल में इसके जरिए वह खुद को एक वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करने में लगे हैं।

ब्लूमबर्ग ने अपने एक लेख में लिखा कि यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच निवेश से जुड़े एमओयू पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। 13 फरवरी को पीएम मोदी एक स्टेडियम में भारत के 40 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे। ब्लूमबर्ग ने इसे अपने लेख में धर्म, राजनीति और पैसे का अनूठा मिश्रण बताया। पिछले महीने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद (MBZ) ने भारत गए थे। गुजरात के हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया गया था। ब्लूमबर्ग के इस लेख में इस बात पर हैरानी भी दिखी कि मुस्लिम देश में एक मंदिर बन रहा है।

बड़े बिजनेस की संभावनाएं
मोदी ने MBZ को भाई बताया था। मंदिर के प्रमुख पुजारी ब्रह्मविहरिदास ने ब्लूमबर्ग से बातचीत में कहा, ‘भारत और इस क्षेत्र के बीच संबंध कभी इतने मजबूत नहीं रहे।’ इन संबंधों का महत्व बिजनेस से भी जुड़ा है। भारत मध्य पूर्वी तेल के सबसे बड़े ग्राहकों में से एक है। वहीं यूएई से एक बड़ा निवेश भारत में होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शेख तहन्नून बिन जायद अल नाहयान की निजी निवेश फर्म रॉयल ग्रुप का लंबे समय से भारत के प्रति आकर्षण रहा है।

करीब आए दोनों देश
ब्लूमबर्ग ने अपने लेख में इस बात को स्वीकारा की दोनों देश हाल के वर्षों में राजनीतिक रूप से एक दूसरे के करीब आए हैं। खाड़ी देश में इस बार पीएम मोदी की यह सातवीं यात्रा होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच 2021 में एक शांति समझौता कराने में भी यूएई ने मदद की। ब्लूमबर्ग ने यह भी स्वीकार किया कि बाइडेन समेत वैश्विक नेता लगातार पीएम मोदी का समर्थन करते रहते हैं। नई दिल्ली में एक रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट थॉमस मैथ्यू ने कहा, ‘हाल के वर्षों में बने घनिष्ठ संबंधों से यूएई और भारत दोनों को आर्थिक और जियोपॉलिटिक्स के लिहाज से लाभ होगा।’

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...