16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोसाद के 'भारतीय' जासूस ने हमास चीफ हानिया को ईरान में मारा?...

मोसाद के ‘भारतीय’ जासूस ने हमास चीफ हानिया को ईरान में मारा? तुर्की की मीडिया में आए नाम ने बढ़ाया सस्पेंस

Published on

अंकारा

हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानिया को बुधवार सुबह तड़के ईरान की राजधानी तेहरान में मार दिया गया था। इस्माइल हानिया की मौत के बारे में पहले ईरान ने बताया कि उन्हें एक हवाई हमले में मारा गया, लेकिन बाद में जो जानकारी सामने आई उससे पता चलता है कि हमास चीफ को मारने के लिए इजरायल ने बहुत पहले से प्लानिंग बनाई थी। ईरान के अंदर मौजूद एजेंट ने ही हानिया का काम तमाम किया था। इसे इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का काम माना जा रहा था लेकिन तुर्की की मीडिया में इस एजेंट के नाम ने सस्पेंस को बढ़ा दिया है। तुर्की मीडिया ने बताया है कि हानिया की हत्या ‘अमित नाकेश’ नाम के एक संदिग्ध एजेंट ने की थी।

भारतीय नाम ने बढ़ाई हलचल
इजरायली जासूस का ये कथित नाम पहली नजर में भारतीय जैसा लग रहा है, जिसके बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है कि हानिया की हत्या मोसाद के भारतीय इजरायली एजेंट का इस्तेमाल किया है। आखिर पूरा मामला क्या है, इसे समझते हैं। यूरेशियन टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में तुर्की मीडिया की खबरों का विश्लेषण किया है। इसमें कहा गया है कि हत्या के बाद इजरायली सोशल मीडिया यूजर ने चुनिंदा नाम के साथ फर्जी पोस्ट किए, जिसमें इजरायली जासूसों की उपलब्धियों को सामने लाया गया। ऐसा लगता है कि तुर्की मीडिया ने इन्हीं पोस्ट के आधार पर रिपोर्ट करना शुरू किया कि जासूस का नाम अमित नाकेश था। जो दरअसल एक काल्पनिक नाम था।

हिब्रू शब्द से मिलता नाम
अमित नाकेश नाम हिब्रू शब्द ‘हमितनकेश’ से मिलता-जुलता है, जिसका अर्थ हत्या होता है। तुर्की मीडिया ने इस नाम को गंभीरता से लिए और इसके ऊपर रिपोर्टिंग शुरू कर दी। यूरेशियन टाइम्स ने अनुसार, तुर्की मीडिया आउटलेट अकडेनिज गेर्सेक गजेतेसी ने अपनी रिपोर्ट में अमित नाकेश नामक एजेंट के बारे में जानकारी दी है। इसमें कहा गया कि अपनी सैन्य सेवा के बाद नाकेश मोसाद में शामिल हो गया और हाई प्रोफाइल ऑपरेशन को अंजाम दिया।

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
नाम के आधार पर अखबार ने यह भी अनुमान लगाया कि नाकेश भारतीय यहूदी समुदाय का है। तुर्की मीडिया की रिपोर्ट का सोशल मीडिया पर मजाक भी उड़ने लगा। महज 24 घंटे के अंदर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमित नाकेश नाम का एक अकाउंट बन गया। इस पर तुर्की की रिपोर्टों के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मजाक में लिखा गया, ‘हाय दोस्तों, मैं मोसाद एजेंट अमित नाकेश- पायलट एली कॉप्टर का दोस्त।’ यह ईरान के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान के हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर किया गया तंज था। इन रिपोर्टों के चलते तुर्की की मीडिया की खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...