7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचंद्रमा पर 'चंद्रयान' उतारने की तैयारी में नासा, एक हफ्ते बाद ही...

चंद्रमा पर ‘चंद्रयान’ उतारने की तैयारी में नासा, एक हफ्ते बाद ही पहुंच जाएगा चांद पर

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा पिछले महीने चंद्रमा पर जाने वाला था। लेकिन इसे उसमें कामयाबी नहीं मिली। एक असफल लैंडिंग के बाद अब नासा एक दूसरे अंतरिक्ष यान के जरिए लैंडिंग करना चाहता है। इसे भी एक दूसरी कंपनी ने बनाया है। चंद्रमा लैंडर, जिसका नाम ओडीसियस या शॉर्ट में ऑडी है, बुधवार को स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए उड़ान भरने के लिए तैयार है। रॉकेट अंतरिक्षयान को पृथ्वी के चारों ओर 380,000 किमी तक फैली अंडाकार कक्षा में ले जाएगा।

इंटुएटिव मशीन्स के सीईओ स्टीफन अल्टेमस ने कहा कि यह बेहद तेजी से चंद्रमा तक जाएगा। एक बार जब पृथ्वी की कक्षा में लैंडर रॉकेट से अलग हो जाएगा तो चंद्रमा की सतह की ओर जाने के लिए एक ऑनबोर्ड इंजन का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ना शुरू कर देगा। उम्मीद के मुताबिक 10 दिनों के अंदर ही यह चंद्रमा पर पहुंच जाएगा। 22 फरवरी को यह उतरने का प्रयास करेगा। अगर यह मिशन सफल हुआ तो 1972 में अपोलो-17 मिशन के बाद ओडीसियस चंद्रमा पर पहुंचने वाला पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान बन जाएगा।

फेल हो गया था नासा का मिशन
एक महीने पहले पेरेग्रीन नाम का लैंडर लॉन्च हुआ था, जिसे एस्ट्रोबोटिक टेक्नोलॉजी ने नासा की फंडिग के जरिए विकसित किया था। लेकिन यह अपने मिशन को पूरा नहीं कर पाया। पिट्सबर्ग में मौजूद कंपनी ने 8 जनवरी को इसके लॉन्च होने के कुछ ही घंटे बाद मिशन फेल होने के बारे में बताया था। मिशन फेल होने के 10 दिन बाद पृथ्वी की ओर वापस आते हुए यह वायुमंडल में जल गया। लेकिन अभी भी नासा प्राइवेट कंपनियों को फंडिंग दे रहा है। नासा कॉमर्शियल लूनर पेलोड सर्विस (CLPS) कहता है। ओडीसियस की सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...