9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअंजू के साथ अमेरिका जाने की तैयारी में नसरुल्लाह, जमीन जायदाद बेचकर...

अंजू के साथ अमेरिका जाने की तैयारी में नसरुल्लाह, जमीन जायदाद बेचकर छोड़ेगा पाकिस्तान, बनाया ये प्लान

Published on

वॉशिंगटन:

अंजू और नसरुल्लाह की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले अंजू भाग कर पाकिस्तान गई थीं। वहां से लौटने के बाद अब वह अपने प्रेमी नसरुल्लाह के साथ अमेरिका में शिफ्ट होने की तैयारी कर रही हैं। अंजू जब पाकिस्तान गई थीं तब वह राजस्थान के भिवाड़ी में रहती थीं। लेकिन वहां से लौटने के बाद अब वह दिल्ली में शिफ्ट हो गई हैं। अंजू के दो बच्चे हैं, जिनकी पढ़ाई भी उन्होंने दिल्ली में ही शुरू करा दी है। अंजू की मां बच्चों की देखभाल करती हैं। नसरुल्लाह के साथ अंजू फोन के जरिए जुड़ी रहती हैं। अंजू अपने पति अरविंद को तलाक दे रही हैं। उनका मामला अंतिम चरण में हैं।

भिवाड़ी की अंजू अपने फेसबुक प्रेमी नसरुल्लाह के लिए पाकिस्तान चली गई थीं, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई थीं। पाकिस्तान जाने के बाद अंजू कह रही थीं कि नसरुल्लाह उनके दोस्त हैं और वह यहां सिर्फ घूमने आई हैं। लेकिन बाद में अंजू ने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया। साथ ही उन्होंने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। उन्होंने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया था। पाकिस्तान में जहां अंजू का स्वागत हुआ था, तो वहीं भारत में उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा था।

बच्चों को समय नहीं दे पा रहीं अंजू
भारत लौटने के बाद अंजू मीडिया में आईं और सभी सवालों के जवाब दिए। वहीं उन्होंने अपने वकील के जरिए पति अरविंद से समझौता भी कर लिया। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक अंजू दिल्ली में नौकरी कर रही हैं और वह अपना बिजनेस चला रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अंजू का कहना है कि वह काम के कारण बच्चों को समय नहीं दे पातीं। इसलिए बच्चों का एडमिशन ऐसी जगह कराया है जो उनके मां के घर के करीब है। वहीं बच्चों को संभालती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अरविंद के साथ तलाक की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

अमेरिका जाने की तैयारी में
नसरुल्लाह को लेकर खबर आती रही है कि वह अंजू से न मिल पाने को लेकर काफी निराश हैं। लेकिन अब रिपोर्ट आई है कि नसरुल्लाह ने कहा कि वह अंजू के साथ अमेरिका में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया उन्होंने शुरू कर दी है। नसरुल्लाह अपनी जमीन और प्रॉपर्टी बेचकर अमेरिका जाने को तैयार हैं। नसरुल्लाह का कहना है कि उनके कुछ दोस्त वहां हैं जो नौकरी दिलाने में मदद करेंगे। हालांकि पहले नसरुल्लाह ने कहा था कि वह किसी खाड़ी के देश में शिफ्ट हो सकते हैं।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...