8 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी 'डॉलर' लेकर चीन पहुंचे नेपाली पीएम प्रचंड, जिनपिंग से की मुलाकात,...

अमेरिकी ‘डॉलर’ लेकर चीन पहुंचे नेपाली पीएम प्रचंड, जिनपिंग से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात?

Published on

हांगझू

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अमेरिका के बाद अब चीन के आधिकारिक दौरे पर हांगझू पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रचंड का यह पहला चीन दौरा है। इस दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की है। बैठक चीनी समयानुसार शाम 4:50 बजे के बाद हांगझू के स्टेट गेस्ट हाउस में हुई। बैठक के दौरान नेपाली पीएम दहल ने कहा कि नेपाल-चीन संबंध रणनीतिक स्तर पर पहुंच गए हैं और एशियाई खेलों के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मुलाकात के लिए शी की प्रशंसा की। पीएम दहल से पहले शी ने आज कंबोडिया के राजा नोरोडम सिहामोनी और पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री सनाना गुसमाओस से भी मुलाकात की। प्रचंड अमेरिका से 20 मिलियन डॉलर की मदद के साथ चीन पहुंचे हैं।

एक हफ्ते की यात्रा पर चीन पहुंचे हैं दहल
दहल 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को चीन के हांगझू पहुंचे। चीनी खेल सामान्य प्रशासन मंत्री और चीनी ओलंपिक समिति के अध्यक्ष गाओ जिदान, नेपाल में चीनी राजदूत चेन सोंग और चीन में नेपाली राजदूत बिष्णु पुकार श्रेष्ठ ने उनका स्वागत किया। दलह का सोमवार को चीनी प्रीमियर ली कियांग से मुलाकात का भी कार्यक्रम है। दहल एक नेपाली प्रतिनिधिमंडल का भी नेतृत्व कर रहे हैं जिसमें विदेश मंत्री एनपी सउद, विदेश सचिव भरत राज पौड्याल और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हैं। प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र को संबोधित करने के बाद चीन पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम से अलग अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से भी मुलाकात की थी।

शी जिनपिंग और दहल में क्या हुई बात?
प्रचंड के मुख्य निजी सचिव रमेश मल्ला के अनुसार, बैठक के दौरान शी ने इस बात पर जोर दिया कि चीन नेपाल के साथ संबंधों को बहुत महत्व देता है और द्विपक्षीय संबंधों में निरंतर नई प्रगति को बढ़ावा देने के लिए नेपाल के साथ विकास रणनीतियों को मजबूत करने का इच्छुक है। इसी तरह, दहल ने कहा कि नेपाल राष्ट्रपति शी द्वारा प्रस्तावित महत्वपूर्ण अवधारणाओं और पहलों की एक श्रृंखला का समर्थन करता है और अधिक न्यायपूर्ण और उचित दिशा में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के विकास को बढ़ावा देने, विकासशील देशों के सामान्य हितों की रक्षा करने के लिए चीन के साथ काम करने को तैयार है। नेपाल में चीनी राजदूत चेन सोंग के अनुसार, मानव जाति के लिए साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देना।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...