12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेतन्याहू का अंत हिटलर जैसे होगा... 'खलीफा' एर्दोगन के बाद अब तुर्की...

नेतन्याहू का अंत हिटलर जैसे होगा… ‘खलीफा’ एर्दोगन के बाद अब तुर्की के विदेश मंत्रालय ने उगला जहर

Published on

अंकारा:

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की धमकी के बाद अब विदेश मंत्रालय ने इजरायल के खिलाफ जहर उगला है। सोमवार को तुर्की के विदेश मंत्रालय ने खलीफा एर्दोगन से भी एक कदम आगे बढ़कर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तुलना सबसे बड़े हत्यारे एडोल्फ हिटलर से की। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जिस तरह हिटलर, जिसने नरसंहार किया था, उसका अंत हुआ – उसी तरह नेतन्याहू, जिसने नरसंहार किया था, उसका अंत होगा।”

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने क्या लिखा
मंत्रालय ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जिस तरह नरसंहार करने वाले नाज़ियों को जवाबदेह ठहराया गया था, उसी तरह फिलिस्तीनियों को खत्म करने की कोशिश करने वालों को भी जवाबदेह ठहराया जाएगा। मानवता फिलिस्तीनियों के साथ खड़ी होगी। आप – नेतन्याहू, आप फिलिस्तीनियों को खत्म नहीं करेंगे।” बयान में यह भी कहा गया, “और बस सोचिए कि सितंबर 2023 में, नेतन्याहू और एर्दोगन पहली बार मिले, जो संबंधों में एक नया अध्याय प्रतीत होता है।”

एर्दोगन ने इजरायल को धमकाया
राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने पहले कहा था कि जिस तरह तुर्की ने अजरबैजान में प्रवेश किया और अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच लीबिया और कराबाख में हस्तक्षेप किया, उसी तरह वह इजरायल में भी ऐसा कर सकता है। उन्होंने कहा, “हम इजरायल पर उसी तरह आक्रमण करेंगे, जैसे हमने लीबिया और नागोर्नो-काराबाख पर आक्रमण किया था।” ये बयान तुर्की के इजरायल के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाने और इजरायल के साथ आयात, निर्यात और व्यापार संबंधों पर प्रतिबंध लगाने के बाद आए हैं।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...