21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, 5वीं बार जमानत याचिका खारिज

नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, 5वीं बार जमानत याचिका खारिज

Published on

नई दिल्ली,

पांच साल से लंदन की जेल में बंद भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी ने मंगलवार को एक नई जमानत याचिका दायर की. लेकिन ब्रिटेन के एक जज ने इसे खारिज कर दिया. यह पांचवीं बार है जब नीरव मोदी की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. जज ने कहा कि उसके अभी भी न्याय से बचने का ‘पर्याप्त खतरा’ है. भारत को प्रत्यर्पित करने के खिलाफ अपना केस हार चुका नीरव मोदी भारत में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहा है.

कोर्ट में पेश नहीं हुआ नीरव मोदी
52 वर्षीय हीरा कारोबारी लंदन में जमानत पर सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुआ. उसका बेटा और दो बेटियां गैलरी में मौजूद रहे. डिस्ट्रिक्ट जज जॉन जानी ने नीरव मोदी की लीगल टीम की इस दलील को स्वीकार कर लिया कि पिछली जमानत अर्जी करीब साढ़े तीन साल पहले दाखिल की गई थी. इतने लंबे समय बाद सुनवाई को आगे बढ़ाने की अनुमति देने के लिए परिस्थितियों में बदलाव आया है.

कोर्ट ने खारिज की याचिका
कुछ देर की सुनवाई के बाद जज ने कहा, ‘हालांकि मैं संतुष्ट हूं कि जमानत के खिलाफ पर्याप्त आधार हैं लेकिन एक बड़ा खतरा यह है कि नीरव मोदी कोर्ट में पेश होने या गवाहों के साथ हस्तक्षेप न करने में विफल रहेगा.’ उन्होंने कहा, ‘इस केस में एक बहुत बड़ा धोखाधड़ी का आरोप शामिल है. ऐसे में जमानत नहीं दी जा सकती. लिहाजा आवेदन अस्वीकार किया जाता है.’ सुनवाई के लिए भारत से सीबीआई और ईडी की एक संयुक्त टीम पहुंची थी.

नीरव मोदी पर चल रहे तीन आपराधिक मामले
नीरव मोदी के बुरे दिनों की शुरुआत साल 2019 में हुई थी. जब पंजाब नेशनल बैंक ने उस पर और उसके मामा मेहुल चोकसी पर बैंक कर्मचारियों की मदद से 13,500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. इसके बाद से ही दोनों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा शुरू की गई और 19 मार्च 2019 को उसे होलबोर्न से गिरफ्तार कर लिया गया था.

हीरा कारोबारी पर देश में 3 आपराधिक मामले चल रहे हैं. इनमें पहला PNB में धोखाधड़ी, दूसरा पीएनबी को चूना लगाकर अर्जित की गई आय की कथित मनी लॉन्ड्रिंग और तीसरा सीबीआई की कार्रवाई से जुड़े सबूतों-गवाहों से छेड़छाड़ से संबंधित है

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...