3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभयंकर ठंड का इंतजाम भी नहीं और बच्चों के साथ निकल पड़े...

भयंकर ठंड का इंतजाम भी नहीं और बच्चों के साथ निकल पड़े प्रवासी, कनाडा ने सीमा पार कर रहे लोगों को पकड़ा

Published on

ओटावा:

कनाडा में भयंकर ठंड में एक दर्जन से ज्यादा लोग सीमा पार करते हुए पकड़े गए हैं। ये लोग पिछले कुछ दिनों में अमेरिका से लगी सीमा के पास पकड़े गए, जहां कड़ी निगरानी रखी जाती है और जो मौसमी रूप से खतरनाक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्बर्टा और मैनिटोबा में पुलिस ने अवैध रूप से कनाडा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे दो समूहों को रोका, जिनमें से एक में पांच बच्चे भी शामिल थे, जो इस समय -20 से -30 डिग्री सेल्सियस तक की ठंड के लिए तैयार नहीं थे।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर लिसा मोरलैंड ने एडमोंटन में रिपोर्टर्स को बताया कि 3 फरवरी को वेनेजुएला के नौ लोग बर्फ में पैदल चलते पाए गए। उनके पास सूटकेस बी थे। यह समूह अल्बर्टा जा रहा था और भयंकर ठंडे मौसम में यात्रा कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले 14 जनवरी को जॉर्डन, सूडान, चाड और मॉरीशस के छह वयस्को वाला एक समूह अमेरिका से लगी मैनिटोबा की सीमा के पास जंगल में पाया गया, जब आरसीएमपी विमान ने थर्मल कैमरों का इस्तेमाल करके उनका पता लगाया।

प्रवासियों के पास नहीं था भयंकर ठंड से बचने का इंतजाम
अधिकारी ने बताया, ”जब हमारे सदस्यों ने इन व्यक्तियों से संपर्क किया तो वे कनाडा के मौसम के लिए तैयार नहीं थे। उनके पास टोपी, दस्ताने या ऐसा कुछ भी नहीं था जो हम आम तौर पर कनाडा के लोगों को सर्दियों में पहने हुए देखते हैं।” मोरलैंड ने कहा कि प्रवासियों को दिल दहला देने वाली स्थिति का सामना करना पड़ सकता था। बता दें कि 2022 में एक भारतीय दंपति की सीमा के पास अपने दो बच्चों के साथ जान चली गई थी। उन्होंने कहा, ”इसमें सीमा पार का पहलू भी है, लेकिन मानवता का पहलू भी है।” उन्होंने कहा, ”ऐसी घटनाएं हुई हैं जहां लोग नहीं पहुंच पाए।”

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...