12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऋषि सुनक और कमला हैरिस ही नहीं, इन 7 देशों की कमान...

ऋषि सुनक और कमला हैरिस ही नहीं, इन 7 देशों की कमान भारतवंशियों के पास, 3 तो अपने बिहार से

Published on

ब्रिटेन का 57वां प्रधानमंत्री बन भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने इतिहास रच दिया है। वह पहले एशियाई व्यक्ति हैं, जो ब्रिटेन में सर्वोच्च पद पर पहुंचे हैं। उनके शपथग्रहण के बाद विदेशों में शीर्ष पदों पर बैठे भारतवंशियों की चर्चा हो रही है। जानें किन-किन देशों की कमान भारतवंशी संभाल रहे हैं। ऋषि सुनक के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। मात्र 7 साल के राजनीतिक करियर में ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना जाना सुनक के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उनके अलावा 7 और देशों में भारतीय मूल के लोग सर्वोच्च पदों पर आसीन हैं। जानें उनके बारे में…

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
ऋषि सुनक ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। वह थेरेसा में की सरकार में पहली बार मंत्री बनाए गए। फिर जब बोरिस जॉनसन ने सरकार बनाई तो उन्होंने सुनक को वित्त मंत्री का पद दिया था।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस
2021 में भारतीय मूल की कमला हैरिस ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी। कमला हैरिस ने अमेरिकी लोकतंत्र के 250 साल लंबे इतिहास में पहली महिला, पहली काली और पहली एशियाई-अमेरिकी महिला उप-राष्ट्रपति हैं। साल 2021 में उन्हें 85 मिनट के लिए अमेरिकी

सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब
भारतीय मूल की हलीमा याकूब सिंगापुर की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्हें 14 जनवरी 2013 को सिंगापुर की संसद का स्पीकर चुना गया था। हलीमा याकूब सिंगापुर में रहने वाली मलय आबादी की राजनेता हैं।

गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली
कैरिबियाई देश गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली का भी संबंध भारत से है। वे 2 अगस्त 2020 को गुयाना के राष्ट्रपति चुने गए थे। इरफान अली का जन्म गुयाना के वेस्ट कोस्ट डेमारारा क्षेत्र के एक गांव लियोनोरा में एक इंडो-गुयाना मुस्लिम परिवार में हुआ था।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ
हिंद महासागर में बसे मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के पूर्वजों का संबंध बिहार से है। उनके पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ भी मॉरीशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों रह चुके हैं। वे अपने पिता के निधन के बाद उनकी अस्थियां विसर्जित करने वाराणसी भी आए थे।

सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी
दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी भी बिहार से संबंध रखते हैं। चंद्रिका प्रसाद संतोखी को सूरीनाम में चान संतोखी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ संस्कृत में ली थी।

सेशेल्स के राष्ट्रपति वावेल रामकलावन
हिंद महासागर के द्वीपीय देश सेशेल्स के राष्ट्रपति वावेल रामकलावन भी भारतीय मूल के नेता हैं। उनके पूर्वजों का संबंध बिहार के गोपालगंजर जिले से बताया जाता है। रामकलावन ने साल 2018 में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके पूर्वज बिहार से मॉरीशस गए और फिर सेशेल्स पहुंचे।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...