15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअब अमेरिका के इस इलाके में भड़क उठी जंगल की आग, 50...

अब अमेरिका के इस इलाके में भड़क उठी जंगल की आग, 50 हजार से ज्यादा लोगों को निकासी का आदेश

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के कैलिफोर्निया में उत्तरी लॉस एंजिल्स काउंटी की कैस्टेयक लेक के पास बुधवार को बड़े पैमाने पर आग भड़क उठी। इसे ‘ह्यूजेस फायर’ कहा जा रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि ह्यूजेस फायर के कारण 50,000 से ज्यादा लोगों को निकासी के आदेश और चेतावनी के तहत रखा गया है। इसने लॉस एंजिल्स और वेंचुरा काउंटी में 10,176 एकड़ जमीन को जला दिया है और गुरुवार सुबह तक 14 फीसद आग पर काबू पा लिया गया था।

पिछले दिनों लॉस एंजिल्स क्षेत्र में लगी आग के कारण कम से कम 28 लोगों की जान चली गई है। आग से 15,000 से ज्यादा ढांचे (जिनमें घर और इमारतें शामिल हैं) नष्ट हो गए हैं और लगभग 63 वर्ग मील का इलाका जल गया है। वहीं, पैलिसेड्स और ईटन के जंगलों में लगी आग अब भी जल रही है।

आग के कारण रेड-फ्लैड चेतावनी
सीबीएस न्यूज ने पूर्वानुमानकर्ताओं के हवाले से बताया कि लॉस एंजिल्स और पड़ोसी वेंचुरा काउंटी में ‘गंभीर आग की स्थिति’ और सैंटा एना हवाओं के लिए रेड-फ्लैग चेतावनियां प्रभावी हैं। वीकेंड में कुछ बारिश का संभावना जताई गई है, जिससे संभावित भूस्खलन और जले हुए स्थानों के कारण बाढ़ की चिंता बढ़ गई है। लॉस एंजिल्स के दक्षिण में सैन डिएगो काउंटी में अग्निशमन कर्मियों को इस सप्ताह लगी कई छोटी-छोटी आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

कब तक लागू रहेगी रेड-फ्लैग चेतावनी?
राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, लॉस एंजिल्स और वेंचुरा काउंटी के अधिकांश हिस्सों में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे तक रेड फ्लैग चेतावनियां प्रभावी रहेंगी, क्योंकि तेज हवाएं और कम ह्यूमिडिटी जारी रहने का पूर्वानुमान है। एनडब्ल्यूएस के लॉस एंजिल्स कार्यालय ने कहा कि अत्यंत शुष्क परिस्थिति के कारण शुक्रवार तक आग लगने की खतरनाक स्थिति बनी रहेगी और गुरुवार को सबसे ज्यादा चिंता की बात है। कोई भी आग तेजी से फैल सकती है और नियंत्रण से बाहर हो सकती है।

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...