10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअब बातचीत का कोई मतलब नहीं… इजरायल के गाजा प्लान पर भड़का...

अब बातचीत का कोई मतलब नहीं… इजरायल के गाजा प्लान पर भड़का हमास, बंधक डील पर वार्ता से इनकार

Published on

गाजा

इजरायल के गाजा में मानवीय सहायता रोकने और पूरे क्षेत्र पर कब्जा करने के प्लान पर हमास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इजरायल की ओर से गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाने की योजना का खुलासा करने के बाद हमास ने कहा है कि अब उनसे किसी भी तरह की बातचीत का कोई मतलब नहीं रह गया है। हमास का कहना है कि इजरायल की ओर से जिस तरह का रुख दिख रहा है, उससे नहीं लगता कि हम उनके साथ युद्धविराम या बंधक डील पर कोई बातचीच कर सकते हैं।

फिलिस्तीनी गुट हमास के वरिष्ठ अधिकारी बसीम नईम ने BBC से कहा है कि इजरायल की ओर से भूखमरी को युद्ध बनाने तक वे किसी नए प्रस्ताव पर बात नहीं करेंगे। इजरायल की ओर से गाजा के लोगों तक भोजन जैसी जरूरी चीजें पहुंचने से रोका जा रहा है और पूरे क्षेत्र पर कब्जे की योजना बनाई जा रही है। इसी पर हमास ने कहा है कि इस तरह के प्लान के साथ बातचीत नहीं चल सकती है।

हमास और इजरायल के बीच लड़ाई
इजरायल और हमास के बीच गाजा में अक्टूबर, 2023 से युद्ध चल रहा है। हमास ने 7 अक्टूबर 2013 को दक्षिण गाजा में हमला कर 1200 लोगों की जान ले ली थी और 250 लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा में हमला बोल दिया था। इजरायल के हमलों में गाजा में भारी तबाही हुई लेकिन वह अपने सभी बंधकों को छुड़ाने में नाकाम रहा है। ऐसे में अब वह गाजा में हमले बढ़ाने की योजना बना रहा है।

इजरायल ने गाजा को लेकर नए प्लान को मंजूरी दी है। इस प्लान में गाजा की आबादी को विस्थापित करने और पूरे क्षेत्र पर कब्जा करते हुए नाकाबंदी करना शामिल है। इस योजना की ब्रिटेन, फ्रांस और UN ने अमानवीय कहते हुए आलोचना की है। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि इससे बड़ी संख्या में मौतें और तबाही होगी। हमास ने भी ऐसे प्लान के बाद इजरायल से बातचीत की संभावना को नकार दिया है।

इजराइल का कहना है कि वह गाजा से अपने सभी बंधकों को वापस लाना चाहता है और हमास को पूरी तरह से खत्म करना चाहता है। इसके लिए इजरायल ने गाजा लोगों को वहां से हटाते हुए पूरे क्षेत्र पर कब्जा करने की योजना को मंजूरी दी है। हालांकि नेतन्याहू सरकार की ये योजना तुरंत ही विवादों में आ गई है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...