21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस देश में शुरू होने वाली है ‘न्यूड क्रूज’ यात्रा, कर लें...

इस देश में शुरू होने वाली है ‘न्यूड क्रूज’ यात्रा, कर लें तैयारी, सवार होने के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे

Published on

दुनियाभर में तरह-तरह के आयोजन किए जाते हैं, कुछ बड़े ही अजीब होते हैं तो कुछ बड़े ही विवादित। अब एक ऐसा ही फेस्टिवल जापान में होने वाला है, जिसके बारे में शायद सुनकर आप कान पर हाथ रख लेंगे। बता दें, इस इवेंट का नाम नेकेड फेस्टिवल है, जिसमें लोग बिना कपड़ों के या कम कपड़ों के सफर का मजा लेंगे। जानकारी के अनुसार, दुनियाभर में एक समुदाय है जो एक प्राइवेट जगह पर बिना कपड़ों के रहना पसंद करते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए इस क्रूज फेस्टिवल की शुरुआत की जा रही है। चलिए आपको इस क्रूज के बारे में जानकारी देते हैं।

क्या है ‘न्यूड क्रूज’
कभी सोचा है आप बिना कपड़ों के 11 दिन के लिए क्रूज पर सफर कर रहे हो और वहां हर कोई एक ही केटेगरी के लग रहे हो? जी हां, कुछ ऐसा ही एक बोट में होने वाला है, are Necessities Tour & Travel एक अनोखे क्रूज का आयोजन कर रहा है, जिसे “बिग न्यूड बोट” नाम दिया गया है। 3 से 14 फरवरी, 2025 तक चलने वाला ये क्रूज मियामी पोर्ट से रवाना होगा और आपको कैरिबियाई द्वीपों के खूबसूरत नजारों के बीच एक मजेदार न्यूड एक्सपीरियंस देगा।

इन जगहों की कराई जाएगी सैर
ये क्रूज बहामास, प्यूर्टो रिको और सेंट मार्टेन जैसे खूबसूरत कैरिबियाई द्वीपों की सैर कराएगा। जहां आप सन बाथ लेते हुए समुद्र की लहरों में न्यूड होकर प्राकृतिक खूबसूरती का मजा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आप घूमने के लिए जहाज से बाहर निकल रहे हैं तब आपको कपड़े पहनने होंगे।

क्या रहेगी सवार होने की कीमत
न्यूड बोट पर जाने का मन है, लेकिन जेब पर ये मस्ती भारी पड़ेगी, ऐसा कुछ सोच रहे हैं? तो बता दें, “बिग न्यूड बोट” का मज़ा लेने के लिए पूरा पैकेज मिलता है. करीब 2,000 डॉलर (लगभग डेढ़ लाख रुपए) में बेसिक कमरा लेकर खुले समुद्र में नेचुरिज्म का रोमांच ले सकते हैं। और अगर ज्यादा शानदार अनुभव चाहते हैं, तो यहां 33,155 डॉलर (लगभग 24 लाख रुपए) तक के कमरे भी मिलते हैं, जिनमें ढेर सारी खास चीज़ें और आराम से रहने की जगह मिलेगी। बता दें, इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

क्रूज में होगा रेस्तरां
इस क्रूज में एक रेस्तरां भी होगा, जहां खुले में बिना कपड़ों के आप खाना खा सकते हैं। हालांकि इस क्रूज पर यात्रा करने वालों के लिए कुछ नियम भी होंगे। खाना खाते समय, स्टेटरूम, पूल डेक और बुफे एरिया में जाते समय एक तौलिया या छोटा कपड़ा पहनना पड़ेगा। यही नहीं, किसी दूसरे जहाज के सामने या बंदरगाह पर बिना कपड़े के नहीं घूम सकते।

क्या रहेंगे नियम
इस क्रूज पर जाने वाले यात्रियों को बताया गया कि वो इस दौरान किसी को गलत तरीके से नहीं छू सकते और न ही प्यार कर सकते हैं। इतना ही नहीं किसी दूसरे यात्री की फोटो और वीडियो बिना उनकी इजाजत के क्लिक करना मना है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...