10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में तख्तापलट के बाद प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया की रिहाई...

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया की रिहाई के आदेश

Published on

कोलकाता,

बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद अब वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पूर्व पीएम और प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है. राष्ट्रपति ने एक आदेश जारी कर उन्हें तत्काल जेल से निकालने का आदेश दिया.

बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश में सोमवार को बवाल बढ़ने के बाद शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और वो देश छोड़कर भारत पहुंच गईं. यहां उन्हें गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के सेफ हाउस में रखा गया है. बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा था और 300 से ज्यादा लोग इसमें मारे जा चुके थे.

शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद वहां के सेना प्रमुख ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि देश में अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा. हालांकि शेख हसीना के देश छोड़ने की खबर जैसे ही फैली, सैकड़ों प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुस गए.

कोटा सिस्टम के खिलाफ हो रहा था उग्र प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने वहां तोड़फोड़ और लूटपाट की, बता दें कि प्रदर्शनकारी देश में हसीना सरकार की विवादास्पद कोटा सिस्टम के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे थे और इसे हटाने की मांग कर रहे थे. इस कोटा सिस्टम के तहत 1971 के मुक्ति संग्राम में लड़ने वाले दिग्गजों के परिवारों के लिए 30 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित की गई थीं जिसका विरोध हो रहा था.

सोमवार को छात्रों का प्रदर्शन वहां और हिंसक हो गया और कुछ लोग हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की मूर्ति पर चढ़ गए. उन्होंने हथौड़े से मूर्ति को तोड़ दिया. इसके बाद बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज़-ज़मान ने घोषणा की कि शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है. अपने संबोधन में सेना प्रमुख ने कहा कि एक अंतरिम सरकार देश की सत्ता संभालेगी.

सेना प्रमुख ने संभाला मोर्चा
जमान ने हसीना के 15 साल के सत्ता शासन के अंत का संकेत देते हुए कहा, ‘मैं देश की सारी जिम्मेदारी ले रहा हूं, कृपया सहयोग करें.’ सेना प्रमुख ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की है और उनसे कहा है कि सेना कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेगी. हालांकि, बैठक में हसीना की अवामी लीग पार्टी का कोई नेता नहीं था.

देश भर में विरोध प्रदर्शन बढ़ने पर सेना प्रमुख ने कहा कि उन्होंने सेना और पुलिस दोनों से कोई भी गोली नहीं चलाने का आदेश दिया है. ज़मान ने भी प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने का आग्रह किया और हिंसा समाप्त करने को कहा है. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को न्याय मिलेगा.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...