7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदर्दनाक: सोफे पर पड़े पड़े मौत, सड़ता रहा शव... मां-बाप ने बेटी...

दर्दनाक: सोफे पर पड़े पड़े मौत, सड़ता रहा शव… मां-बाप ने बेटी के साथ की ऐसी हैवानियत

Published on

नई दिल्ली,

मौत के इस मामले की दुनिया भर में चर्चा हो रही है. मामले की जांच करने वाले अधिकारियों से लेकर डॉक्टर तक का कहना है कि उन्होंने पहले कभी ऐसा मामला नहीं देखा. डॉक्टर ने कहा कि वो खुद को सदमे में महसूस कर रहे हैं. यहां एक महिला की सोफे पर पड़े पड़े मौत हो गई. फिर वहीं उसका शव सड़ता रहा. उसके माता पिता ने इस दौरान किसी को खबर नहीं होने दी. वो अपनी बेटी के साथ रहते थे. जो आम लोगों की तरह ही थी लेकिन 15 साल पहले अचानक गायब हो गई. पड़ोसियों का कहना है कि इतने साल से उसकी कोई खबर नहीं थी.

न्यूज डॉट एयू की रिपोर्ट के मुताबिक, ये शव 36 साल की लेसी फ्लेचर का था. जो सोफे पर ही गल गया. वहां पेशाब और मल भी पड़ा हुआ था. मामला अमेरिका के लुसियाना का है. जनवरी 2022 में लेसी का शव मिला था. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मामले में लेसी के माता-पिता शीला और क्ले फ्लेचर को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने हत्या के इस मामले में अपने बचाव में कोई अपील नहीं करने का फैसला लिया है. वहीं यहां जांच के लिए डॉक्टर एवेल बिखम भी पहुंचे थे. उनका कहना है कि उन्होंने अपने करियर में जितनी चीजें देखीं, ये उसमें सबसे भयानक थी. इससे वो अब भी परेशान हैं.

उनका कहना है, ‘मैंने हर प्रकार की मौत देखी है. लेकिन इस तरह की हत्या कभी नहीं देखी. मैंने कभी किसी इंसान को जीवित रहते हुए प्रताड़ित होते और फिर मरते नहीं देखा. मैंने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा. लेसी का शव वहीं सड़ता रहा और फिर गायब होता रहा. उसका शव सोफे पर हुए उस गड्ढे में सड़ गया. वहां सीवर जैसी बदबू आ रही थी.’ अभियोजन पक्ष का कहना है कि लेसी ने 12 साल तक ये सब झेला है. उन्होंने उसके माता पिता को इसके लिए दोषी ठहराया. मौत के वक्त वो 45 किलो की थी. उसके माता पिता का कहना है कि उसे ऑटिज्म था. वो खाना नहीं खाती थी. इसी वजह से कमजोर हो गई और सोफे से उठ नहीं पाती थी. फिर यहीं उसकी मौत हो गई.

वहीं इनके पड़ोसी का कहना है कि वो सामान्य बच्चों की तरह ही थी लेकिन 15 साल पहले कहीं गायब हो गई. डॉक्टर ने बताया कि लेसी के पिता के चेहरे पर कोई भाव नहीं थे. जबकि उसकी मां बैठी हुई थी, उसके चेहरे से दो तीन आंसू की बूंद टपकी. उनका कहा कि मेरे लिए यकीन करना मुश्किल है कि उसके माता पिता उसके साथ घर में रहते थे. उसके शव पर कीड़े पड़ गए थे. लेसी के माता पिता को जनवरी 2022 में गिरफ्तार किया गया था. उन पर हत्या का आरोप लगा है. उन्होंने सोमवार को अपने बचाव में कुछ नहीं करने का फैसला लिया है.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...