30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयस्पेन में शर्मिंदा हुआ पाकिस्तान, राजनयिक को बुलाना पड़ा वापस

स्पेन में शर्मिंदा हुआ पाकिस्तान, राजनयिक को बुलाना पड़ा वापस

Published on

नई दिल्ली,

स्पेन में पाकिस्तानी राजनायिक मिर्जा सलमान बेग पर महिला कर्मचारी के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है. इस मामले की आंतरिक जांच की जा रही है. जांच को लेकर कहा जा रहा है कि आगे कुछ ऐसे खुलासे हो सकते हैं जिससे पाकिस्तान को शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है. मिर्जा सलमान बेग को पहले ही उनके पद से हटाया जा चुका है.

दरअसल, इस महीने की शुरुआत में दूतावास में कार्यरत एक स्थानीय महिला कर्मचारी ने पाकिस्तान के राजनायिक मिर्जा सलमान बेग पर कार्यस्थल पर लगातार तीन महीनों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद स्पेन की ओर से इस मामले में पाकिस्तानी दूतावास से जवाब मांगा गया था.

वहीं पीड़िता ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए स्थानीय कोर्ट में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया था. पीड़िता का आरोप था कि आरोपी मिर्जा सलमान बेग ने सोशल मीडिया के जरिए भी उसका शोषण किया. इसके साथ ही उसने बार्सिलोना शहर के एक होटल में भी रेप करने की कोशिश की थी.

घटना के बाद महिला ने पाकिस्तानी राजदूत शुजात राठौड़ के समक्ष इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. जिन्होंने शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की आगे की जांच के लिए विदेश मंत्रालय भेज दिया था. जिसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से दो सदस्यों की एक टीम को बार्सिलोना और मैड्रिड जांच के लिए भेजा गया था.

विदेश मंत्रालय की टीम ने जांच करने के बाद रिपोर्ट विभाग को सौंपी थी, जिसके आधार पर विदेश विभाग ने मिर्जा सलमान पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया था. मिर्जा सलमान को वापस इस्लामाबाद बुला लिया गया था.

इससे पहले मई 2022 में पाकिस्तान ने इटली में अपने राजदूत नदीम रियाज को यौन शोषण के आरोप सिद्ध होने के बाद पद से हटा दिया था. दरअसल, साल 2018 में इटली में नदीम रियाज पर पाकिस्तानी लड़की और कर्मचारी सायरा इमाद अली ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था.

सायरा ने अपनी शिकायत में कहा था कि साल 2018 में उसका ट्रांसफर दूतावास में था. उस समय इटली में पाकिस्तानी के राजदूत नदीम रियाद ने सायरा से देश के अन्य शहरों में उनके साथ चलने के लिए कहा था, जबकि ये सब सायरा के काम का हिस्सा भी नहीं था.

 

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...