15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फेल हुआ पाकिस्तान का एजेंडा, आतंकियों के...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फेल हुआ पाकिस्तान का एजेंडा, आतंकियों के पनाहगार को बंद कमरे में फटकार, भारत की जीत

Published on

न्यूयॉर्क

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा एक बार फिर फेल हो गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच 15 देशों की सुरक्षा परिषद ने सोमवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) विचार विमर्श किया। कश्मीर हमले के बाद बढ़े तनाव पर बंद कमरे में बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बिना किसी नतीजे, बिना किसी बयान या रिलीज के खत्म हो गई। यह बैठक पाकिस्तान के अनुरोध पर बुलाई गई थी। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यूएनएससी की बैठक में सदस्यों ने पाकिस्तान के लिए कठिन सवाल उठाए।

पाकिस्तानी की कहानी हुई खारिज
सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान के ‘फाल्स फ्लैग ऑपरेशन’ की कहानी को खारिज कर दिया। सदस्यों ने उल्टे पाकिस्तान से ही उसके पाले आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पहलगाम आतंकी हमले में शामिल होने पर सवाल पूछ लिया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिसमें अधिकांश पर्यटक थे।

पाकिस्तान की परमाणु धमकियों पर चिंता
सूत्रों के अनुसार, पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादी हमले की निंदा की गई। कुछ सदस्यों ने खास तौर पर नाम पूछकर धार्मिक आस्था के आधार पर पर्यटकों को निशाना बनाए जाने का मुद्दा उठाया। इस दौरान पाकिस्तान के मिसाइल परीक्षणों और परमाणु धमकी को लेकर चिंता जताई और तनाव बढ़ाने वाले कारक के रूप में पहचाना। पाकिस्तान ने सोमवार को 120 किमी रेंज वाली फतह मिसाइल का परीक्षण किया था। इसके पहले इसने अब्दाली मिसाइल का परीक्षण किया था, जिसकी रेंज 450 किमी थी।

पाकिस्तानी एजेंडा फेल
पाकिस्तान की मुद्दे को अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश भी नाकाम हो गई। बैठक में उसे भारत के साथ द्विपक्षीय रूप से मुद्दों को सुलझाने की सलाह दी गई। पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे को चर्चा में शामिल करने की कोशिश में लगा हुआ है। वर्तमाम में पाकिस्तान सुरक्षा परिषद का गैर-स्थायी सदस्य है। ऐसे में वह अपने एजेंडे को यहां लागू करना चाह रहा था, लेकिन उसे नाकामी मिली। सुरक्षा परिषद की यह बैठक सोमवार दोपहर को लगभग डेढ़ घंटे तक चली। बैठक का आयोजन ‘यूएनएससी चैंबर’ में नहीं बल्कि उसके बगल के परामर्श कक्ष में हुआ।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...