30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाढ़ में डूब रही PAK की इकोनॉमी! महंगाई से GDP तक के...

बाढ़ में डूब रही PAK की इकोनॉमी! महंगाई से GDP तक के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान में विनाशकारी मानसूनी बारिश की वजह से आई भयंकर बाढ़ ने इकोनॉमी का हाल बेहाल कर दिया है। पाकिस्तान में महंगाई सातवें आसमान पर है तो वहीं आर्थिक वृद्धि दर यानी GDP के अनुमानित आंकड़ों ने भी सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान का एक-तिहाई हिस्सा बाढ़ में डूब गया है जिससे करीब 30 अरब डॉलर रहने का नुकसान होने का अनुमान है।

पाकिस्तान को संकट की इस स्थिति में GDP वृद्धि के आंकड़े में दो प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका सता रही है। वित्त वर्ष 2022-23 में पाकिस्तान की जीडीपी वृद्धि दर 5 प्रतिशत रहने की संभावना थी लेकिन बाढ़ एवं अन्य वजहों से इसके 3 प्रतिशत ही रहने के आसार दिख रहे हैं।

महंगाई के आंकड़े: पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) के आंकड़ों के मुताबिक 8 सितंबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रास्फीति सालाना आधार पर 42.7 फीसदी रही। बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बाद सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है। साप्ताहिक आधार पर एलपीजी, आटा, अंडा, ग्रेड और दाल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह में मुद्रास्फीति 45.5 फीसदी थी, जो अब तक का सबसे उच्च स्तर है।

रुपया भी धड़ाम: करीब एक हफ्ते से पाकिस्तानी करेंसी रुपया गिरावट के दौर से गुजर रहा है। बीते शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 2.76 रुपये टूटकर 228.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह एक दिन पहले के बंद भाव से 1.21 प्रतिशत कम था।

3.3 करोड़ लोगों पर असर: पाकिस्तानी मीडिया ‘द डॉन’ की मानें तो मौजूदा बाढ़ का असर देश भर में 3.3 करोड़ लोगों पर पड़ रहा है। करीब 60 लाख बाढ़-प्रभावित लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बताया कि बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,396 हो गई है, जबकि घायलों की कुल संख्या 12,700 से अधिक है।

 

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...