16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप की धमकी के आगे पनामा ने टेके घुटने, चीन के BRI...

ट्रंप की धमकी के आगे पनामा ने टेके घुटने, चीन के BRI प्रोजेक्ट को आगे न बढ़ाने का ऐलान, जिनपिंग को लगा झटका

Published on

पनामा सिटी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पनामा नहर पर कब्जे में लेने की बार-बार की धमकियों के बाद पनामा ने बड़ा कदम उठाते हुए चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) से हटने का फैसला किया है। मुलिनो ने कहा कि उनका देश चीन की बीआईआई परियोजना के साथ अपने समझौते को समाप्त होने पर इसे नवीनीकृत नहीं करेगा। इस तरह पनामा चीन की बेल्ट और रोड पहले से हटने वाला पहला लैटिन अमेरिकी देश बन गया है। राष्ट्रपति मुलिनो ने रविवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मारको रुबियो के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की है।

पनामा के राष्ट्रपति ने यह भी कहा है कि उनका देश यह जांच करेगा कि क्या वह चीन के साथ बीआरआई समझौते को पहले समाप्त कर सकता है। चीन अपनी बीआरआई परियोजना के तहत बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं को बढ़ावा और उनकी फंडिंग करता है। हालांकि,आलोचकों का कहना है कि इससे गरीब सदस्य देश चीन के भारी कर्ज में डूब जाते हैं। भारत का पड़ोसी श्रीलंका इसका उदाहरण है।

2017 में बीआरआई से जुड़ा था पनामा
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मुलिनो ने कहा कि पिछले प्रशासन के दौरान चीन और पनामा के बीच हुए एक व्यापक समझौता को नवीनीकृत नहीं किया जाएगा। मुलिनो ने कहा कि अगले एक से दो वर्षों में समझौते का नवीनीकरण किया जाना है और उनकी सरकार इसे पहले समाप्त करने की संभावना का मूल्यांकन करेगी। उन्होंने कहा, हम इसे जल्दी समाप्त करने की संभावना का अध्ययन करेंगे। पनामा की पिछली सरकार ने 2017 में चीन की पहल में शामिल होने का फैसला किया था।

अमेरिका ने दी पनामा नहर को लेकर धमकी
इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो से रविवार को कहा कि मध्य अमेरिकी सहयोगी को पनामा नहर क्षेत्र पर चीन के प्रभाव को तुरंत कम करना चाहिए, अन्यथा अमेरिकी प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। मुलिनो ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि रुबियो ने ‘नहर पर पुनः कब्जा करने या बल प्रयोग करने की कोई वास्तविक धमकी नहीं दी।’

डोनाल्ड ट्रंप कर चुके हैं कब्जे की मांग
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मांग की है कि नहर का नियंत्रण वापस अमेरिका को सौंप दिया जाना चाहिए। रुबियो ने ट्रंप की ओर से मुलिनो से कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रारंभिक रूप से यह निर्धारित किया है कि नहर क्षेत्र में चीन की उपस्थिति उस संधि का उल्लंघन करती है जिसके तहत अमेरिका ने 1999 में जलमार्ग को पनामा को सौंपा था। उस संधि में अमेरिकी निर्मित नहर में स्थायी तटस्थता की बात कही गई है। रुबियो ने रविवार को बाद में नहर का दौरा किया।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा, ‘मंत्री रुबियो ने स्पष्ट किया कि यह यथास्थिति अस्वीकार्य है और तत्काल परिवर्तन न किए जाने की स्थिति में अमेरिका को संधि के तहत अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे।’ इस बीच, मुलिनो ने रुबियो के साथ अपनी बातचीत को ‘सम्मानजनक’ और ‘सकारात्मक’ बताते हुए कहा कि उन्हें ‘ऐसा नहीं लगता कि संधि को कोई वास्तविक खतरा है।’ उन्होंने स्वीकार किया कि नहर के छोर पर स्थित बंदरगाहों में चीन की भूमिका ने वाशिंगटन के लिए चिंताएं पैदा कर दी हैं लेकिन उन्हें नियंत्रित करने वाले संघ की लेखा परीक्षा की जा रही है और नहर प्राधिकरण रुबियो को अधिक विस्तृत स्पष्टीकरण देगा।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...