8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअंतरिक्ष में अपना अंडा बचा रही है पेंग्विन... NASA ने जारी की...

अंतरिक्ष में अपना अंडा बचा रही है पेंग्विन… NASA ने जारी की हैरान करने वाली तस्वीर

Published on

नई दिल्ली,

NASA ने हाल ही में एक तस्वीर जारी की. इसमें अंतरिक्ष में दो आकाशगंगाओं के मिलन को दिखाया जा रहा है. एक गैलेक्सी पेंग्विन जैसी दिख रही है, तो दूसरी उसके नीचे अंडे जैसी. इन आकाशगंगाओं के मिलन की फोटो दुनिया के सबसे ताकतवर जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप (JWST) ने ली है.

अमेरिकी अंतिरक्ष एजेंसी ने कहा कि यह दो आकाशगंगाओं का मिलन एक अद्भुत नजारा है. जेम्स वेब को 2021 में लॉन्च किया गया था. इसके करीब एक साल बाद से इसने अंतरिक्ष में फोटोग्राफी शुरू कर दी थी. ये दोनों गैलेक्सी जिनका मिलन हो रहा है, ये धरती से 32.6 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर हाइड्रा नक्षत्र में है.

नासा में जेम्स वेब के सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट जेन रिग्बी ने बताया कि इन दोनों आकाशगंगाओं में करोड़ों-अरबों तारे हैं. ये दोनों आकाशगंगाएं एकदूसरे से मिलने की प्रक्रिया में हैं. अंतरिक्ष में कई छोटी आकाशगंगाएं मिलकर बड़ी गैलेक्सी का निर्माण करते हैं. यहां भी यही हो रहा है. हमारी गैलेक्सी बहुत ज्यादा मैच्योर है.

जेम्स वेब ने कई ऐसी आकाशगंगाओं को देखा और उनकी फोटो कैप्चर की है, जो बिग बैंग के समय या उसके पहले से हैं. बिग बैंग को ही ब्रह्मांड की शुरुआत माना जाता है. पेंग्विन और अंडा गैलेक्सी के मर्जर को वैज्ञानिकों ने Arp 142 नाम दिया है. दोनों के बीच में एक बहुत बड़ी धुंध छाई हुई है. गैस है. ये बेहद धीमे मिल रहे हैं.

पेंग्विन गैलेक्सी को पहले NGC 2936 के नाम से जानते थे. जेम्स वेब ने जब इसकी तस्वीर ली तो ये पेंग्विन के आकार में दिखाई पड़ी. इसलिए इसे पेंग्विन गैलेक्सी नाम दिया गया. अंडा गैलेक्सी का पुराना नाम NGC 2937 है. दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि पेंग्विन अपने अंडे की सुरक्षा कर रही है. नासा के मुताबिक दोनों गैलेक्सी करीब 2.50 से 7.50 करोड़ साल से एकदूसरे की तरफ जा रहे हैं. इन्हें एक गैलेक्सी बनने में अभी सैकड़ों करोड़ साल लगेंगे.

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...