8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPM मोदी ने कतर के अमीर को दिया भारत आने का न्योता,...

PM मोदी ने कतर के अमीर को दिया भारत आने का न्योता, 8 भारतीयों की रिहाई पर कही ये बात

Published on

नई दिल्ली,

कतर ने मौत की सजा पाए भारत के आठ पूर्व नौसैनिकों को रिहा कर दिया था. इन आठ में से सात भारतीय हाल ही में वतन लौट आए हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोहा पहुंचकर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की.

इस दौरान पीएम मोदी ने भारत के आठ पूर्व नौसैनिकों की रिहाई के लिए उनका आभार जताया. पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो दिवसीय दौरे के बाद 14 फरवरी की रात को कतर पहुंचे थे. इसके बाद 15 फरवरी को कतर के रॉयल पैलेस में उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद से मुलाकात की.

मोदी ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि शेख तमीम बिन हमाद से मुलाकात बेहतरीन रही. हमने भारत और कतर संबंधों की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की.

पीएम मोदी का कतर का ये दौरा अहम है क्योंकि यह विजिट ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में कतर ने भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को कैद से रिहा कर दिया था. इन 8 नौसैनिकों को इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में अगस्त 2022 को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद अक्टूबर 2023 में कतर की अदालत ने सभी को मौत की सजा सुनाई थी. हालांकि, दिसंबर में ‘कोर्ट ऑफ अपील’ ने मौत की सजा पर रोक लगा दी थी और हाल ही में उन्हें रिहा कर दिया गया.

पूर्व सैनिकों की रिहाई के लिए जताया आभार
पीएम मोदी ने आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए कतर के अमीर का आभार जताया. पीएम ने भारतीय समुदाय के कल्याण के प्रति उनके समर्थन का आभार जताया. प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर थानी और उनके पिता हमाद बिन खलीफा अल थानी को भारत आने का न्योता दिया है.

2016 में आखिरी बार गए थे कतर
प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार 2016 में कतर का दौरा किया था. कतर के अमीर 2015 में भारत आए थे. पिछले साल 2023 में भारत और कतर के पूर्ण राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हुए हैं. पीएम मोदी के दौरे से पहले 8 भारतीयों की कतर से रिहाई को देश की बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है.

निजी कंपनी में काम करते थे 8 भारतीय
अगस्त 2022 में कतर की खुफिया एजेंसी ने कथित जासूसी के मामले में दोहा में 8 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया था. ये सभी एक निजी कंपनी डहरा ग्लोबल के साथ काम करते थे. हालांकि, कतर या भारत ने सार्वजनिक रूप से उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया. हालांकि, कतर के अधिकारियों ने पनडुब्बी पर जासूसी के आरोप में 8 भारतीयों को जेल भेज दिया था. नवंबर 2023 में भारत सरकार ने कतर की एक उच्च अदालत में मौत की सजा के खिलाफ अपील दायर की थी.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...