15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप से बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति...

ट्रंप से बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति के ऑफर पर रूस का आया बयान

Published on

मॉस्को ,

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन रूस अब वाशिंगटन से इस संबंध में पुष्टि का इंतजार कर रहा है. ये जानकारी क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दी. डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि वह पुतिन से जल्द से जल्द मिलना चाहते हैं, ताकि यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त किया जा सके. उन्होंने परमाणु हथियारों में कटौती पर भी काम करने की इच्छा जताई. बता दें कि रूस और यूक्रेन का युद्ध 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था और जल्द ही इस युद्ध को तीन साल हो जाएंगे.

‘मैं चाहता हूं कि पुतिन से जल्द मिल सकूं’
ट्रंप ने कहा था कि मैं वास्तव में चाहता हूं कि मैं राष्ट्रपति पुतिन से जल्द से जल्द मिल सकूं, ताकि उस (रूस-यूक्रेन) युद्ध को समाप्त किया जा सके. क्योंकि ये युद्ध लाखों जिंदगियां बर्बाद कर रहा है और इसे रोकना बहुत जरूरी है. ट्रंप ने कहा कि मेरे ख्याल से जितना मैंने सुना है पुतिन मुझसे मिलना चाहते हैं और हम जल्द ही मिलेंगे. मैं तुरंत मिलने के लिए तैयार हूं. युद्धभूमि पर सैनिक मारे जा रहे हैं.

चुनाव से पहले भी किया था दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव से पहले कई बार दावा किया था कि अगर उनका कार्यकाल शुरू होता है तो उनके पहले दिन में ही यूक्रेन और रूस के बीच समझौता हो जाएगा. ट्रंप 20 जनवरी को व्हाइट हाउस में लौटे हैं. हालांकि, उनके सलाहकारों ने अब स्वीकार किया है कि इस युद्ध को समाप्त करने में कुछ महीने लग सकते हैं.

‘ज़ेलेंस्की युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार’
रॉयटर्स के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि मैंने जो सुना है, उसके अनुसार पुतिन मुझसे मिलना चाहेंगे और हम जल्द से जल्द मिलेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने उनसे कहा था कि वह युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौता करने के लिए तैयार हैं. ट्रंप ने दावोस में कहा कि शांति समझौते को सुरक्षित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं.

पुतिन ने की चीन के राष्ट्रपति से बात
बता दें कि ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ही घंटे बाद यानी 21 जनवरी को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से फोन पर बात की. रूस के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव के अनुसार, पुतिन ने शी से कहा कि यूक्रेन के साथ किसी भी समझौते में “रूसी हितों का सम्मान किया जाना चाहिए.”

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...