10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन युद्ध से जान छुड़ाना चाहते हैं पुतिन, नरम पड़ चुके हैं...

यूक्रेन युद्ध से जान छुड़ाना चाहते हैं पुतिन, नरम पड़ चुके हैं तेवर, बातचीत को बेताब! ‘दोस्त’ ने किया बड़ा दावा

Published on

मॉस्को

रूस और यूक्रेन का युद्ध कुछ दिनों में अपने आठ महीने पूरे कर लेगा। रूसी सेना को लग रहे एक के बाद एक झटकों के बीच रूस के रक्षा मंत्री ने अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ वार्ता की है। यह दुर्लभ बातचीत इस बात का संकेत देती है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का यूक्रेन युद्ध पर ‘सख्त रुख’ अब नरमी की तरफ बढ़ रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने शुक्रवार को कहा कि पुतिन पहले की तुलना में ‘अधिक नरम’ और यूक्रेन के साथ बातचीत को लेकर ‘अधिक तैयार’ दिखाई दे रहे हैं।

अल जजीरा की खबर के अनुसार, संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत की संभावना के बार में एर्दोगन ने कहा कि उम्मीद अभी बाकी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने एर्दोगन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘शुरू से ही’ यूक्रेन के साथ वार्ता के पक्षधर थे और इस संबंध में ‘कुछ भी नहीं बदला है।’ उन्होंने कहा कि ‘अगर आपको याद हो तो राष्ट्रपति पुतिन ने विशेष सैन्य अभियान से पहले ही नाटो और अमेरिका दोनों के साथ बातचीत शुरू करने का प्रयास किया था।’

अमेरिका और रूस के रक्षा मंत्रियों ने की बात
पेस्कोव ने कहा कि पुतिन वार्ता के पक्षधर थे, जब रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच एक दस्तावेज पर लगभग सहमति हो गई थी। इस संबंध में कुछ भी नहीं बदला है। यूक्रेनी पक्ष की स्थिति बदल गई है… यूक्रेनी कानून अब किसी भी बातचीत पर रोक लगाता है। शुक्रवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू से फोन पर बात की थी। दोनों ने युद्ध के बीच संवाद बनाए रखने पर जोर दिया था।

अमेरिका या तुर्की के साथ आने को तैयार रूस
इस महीने की शुरुआत में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रूस इस युद्ध को खत्म करने के तरीकों पर अमेरिका या तुर्की के साथ जुड़ने के लिए तैयार है। लेकिन बातचीत के लिए अभी तक कोई गंभीर प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। इस युद्ध ने दुनिया को परमाणु हमले की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी स्वीकार किया था कि 1962 क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से परमाणु हमले का खतरा अपने चरम पर है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...