5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबारिश ने पाकिस्तान में लाई तबाही, 937 लोगों की मौत; आपातकाल की...

बारिश ने पाकिस्तान में लाई तबाही, 937 लोगों की मौत; आपातकाल की घोषणा

Published on

कराची

पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण अब तक 937 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पड़ोसी देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लगातार मानसून की बारिश को मानवीय संकट करार दिया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा संकलित नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 14 जून से अब तक सिंध प्रांत में बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण सबसे अधिक 306 लोगों की मौत हुई है।

आपको बता दें कि इस साल पाकिस्तान में 241 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस साल अगस्त में 48 मिमी के औसत के विपरीत 166.8 मिमी बारिश हुई है।जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने इस बात को स्वीकार किया कि लगातार हो रही बारिश के कारण राहत कार्यों को अंजाम देना मुश्किल हो गया है। एनडीएमए में प्रधानमंत्री द्वारा एक वॉर रूम की भी स्थापना की गई है।

2010 की विनाशकारी बाढ़ के साथ वर्तमान स्थिति की तुलना करते हुए रहमान ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने पिछले कुछ हफ्तों में 3 करोड़ से अधिक लोगों को प्रभावित किया है।वहीं, संयुक्त राष्ट्र एजेंसी कार्यालय (OCHA) ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया कि पिछले 24 घंटों में देश भर में 82,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 150 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...