28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन के PM बनते-बनते रह गए ऋषि सुनक, हार के बाद आया...

ब्रिटेन के PM बनते-बनते रह गए ऋषि सुनक, हार के बाद आया पहला बयान

Published on

नई दिल्ली,

ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिस ट्रस अब ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी. सोमवार शाम लिस ट्रस को ब्रिटेन की सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी का नेता चुन लिया गया. 81 हजार 326 वोटों के साथ चुनाव जीतकर लिस ट्रस ने बोरिस जॉनसन की जगह ली है. उनके सामने दावेदारी ठोकने वाले भारतीय मूल के ऋषि 20 हजार 927 वोटों से पिछड़ते हुए चुनाव हार गए. ऋषि सुनक को महज 60 हजार 399 वोटों के साथ संतोष करना पड़ा.

भारतीय मूल के होने की वजह से ऋषि के दावेदारी की चर्चा सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं भारत में भी जमकर हो रही थी. चुनाव हारने के बाद ऋषि सुनक ने ट्वीट करते हुए अपने वोटरों को धन्यवाद दिया है. ऋषि सुनक ने ट्वीट में कहा कि चुनाव कैंपेन में मुझे वोट करने के लिए हर एक का धन्यवाद. उन्होंने आगे कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी एक परिवार है. अब हम नई प्रधानमंत्री लिस ट्रस के पीछे एकजुट हैं, क्योंकि वह मुश्किल वक्त में देश की कमान संभालने जा रही हैं.

वहीं ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिस ट्रस ने अपनी जीत के बाद कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी की नेता चुनी जाने के बाद मुझे गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि देश के नेतृत्व के लिए उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद. लिस ट्रस ने आगे कहा कि इस मुश्किल समय में देश इकोनॉमी आगे बढ़ाने और पूरी क्षमता को उजागर करने के लिए वह साहसिक कदम उठाएंगी.

मालूम हो कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बीते 7 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था. बोरिस जॉनसन के सीट से उतरने के बाद नए पीएम की रेस में पूर्व चांसलर ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिस ट्रस आखिरी तक बने रहे. पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि भारतीय मूल के सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं, लेकिन चुनाव का अंत आते-आते 47 साल की ट्रस ने 42 साल के सुनक को हरा दिया.

 

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...