12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलाइफ पार्टनर बनेंगे रोबोट, लेंगे पति-पत्नी की जगह! एक्सपर्ट्स का हैरान करने...

लाइफ पार्टनर बनेंगे रोबोट, लेंगे पति-पत्नी की जगह! एक्सपर्ट्स का हैरान करने वाला दावा

Published on

नई दिल्ली,

शारीरिक संबंध होना पूरी दुनिया के अस्तित्व के लिए आवश्यक है. यह मानव और पशु सभी की आवश्यकता है. जैसे-जैसे मानव जीवन का तरीका बदला, उसने अपनी हर जरूरत की चीज के लिए कोई न कोई मशीन या तकनीक का आविष्कार कर लिया. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इंसानी रिश्तों की इस बनावट पर आने वाले भविष्य में तकनीक का कब्जा होगा. क्या ह्यूमनॉइड रोबोट रोमांटिक रिश्तों, मानवीय भावनाओं या पति-पत्नी की भूमिका निभा सकते हैं?

भविष्य में दुनिया में रिश्तों को लेकर बदलाव आएंगे
इन्हीं सब सवालों को लेकर विदेशी अखबार मिरर ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें कुछ अध्ययन की मदद से यह समझाया गया कि ऐसा संभव है या नहीं? अध्ययन के अनुसार, आने वाले 30 वर्षों में दुनिया में रिश्तों को लेकर कई बदलाव आएंगे. रोबोट दिखने, कार्य और व्यक्तित्व में इतने मानव जैसे हो जाएंगे कि लोग उनसे प्यार करने लगेंगे और उनके साथ आत्मिक और शारीरिक संबंध बनाने में भी हिचकिचाएंगे नहीं.

क्या भविष्य में वे पति या पत्नी की भूमिका भी निभा सकते हैं?
अटलांटा के जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रोबोटिस्ट रोनाल्ड आर्किन का अनुमान है कि 2050 तक मानव-रोबोट का रिश्ता पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा. ये रोबोट हमारे सहकर्मी बनेंगे और शायद महिलाएं या पुरुष रोबोट के साथ विवाह की शुरुआत भी हो जाए. यदि ह्यूमनॉइड एआई रोबोट कृषि, उद्योग, पशुपालन, निर्माण, होटलों और रेस्टोरेंटों में खाना बनाने और परोसने, घरेलू कामकाज, बच्चों की देखभाल और मनोरंजन जैसे कार्य कर सकते हैं, तो क्या भविष्य में वे पति या पत्नी की भूमिका भी निभा सकते हैं?

रोबोट शारीरिक सुख दे सकता है लेकिन परिवारिक सुख?
हालांकि समाजशास्त्री रोबोट की इंसानी रिश्तों में पैठ बनाने की भविष्यवाणी से सहमत नहीं हैं. उनके मुताबिक मशीन कभी मानवीय नहीं हो सकती. इंसानी रिश्ते के बुनियाद ही आत्मीयता है. जिसके बाद ही इंसानी रिश्ते की इमारत खड़ी हो पाती है. परिवार में पति-पत्नी, बच्चों के साथ जो आत्मीयता होती है वो रोबोट से कहां आएगी? और ये भी संभव नहीं की आने वाले सालों में इंसान का ये गुण खत्म हो जाए. जिनकी शादी नहीं हुई रोबोट भले ही उनका जीवन कुछ आसान कर सकता है. रोबोट शारीरिक सुख भी दे सकता है लेकिन परिवारिक सुख शायद ही दे पाए.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...