8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने यूक्रेनी सेना को रोकने के लिए बनाई 30 किमी लंबी...

रूस ने यूक्रेनी सेना को रोकने के लिए बनाई 30 किमी लंबी ‘ट्रेन की दीवार’, दो शहरों के बीच बना दिया बैरियर

Published on

मॉस्को

यूक्रेन के साथ चल रही लड़ाई के बीच रूसी सेनाओं ने एक नई रक्षात्मक तकनीक का सहारा लिया है। रूस की सेना ने यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में नई रणनीति के तहत यूक्रेनी सैनिकों को रोकने के लिए मालवाहक रेलगाड़ियों का उपयोग किया गया है। रूस ने एक लंबी ट्रेन श्रंखला तैयार की है। यह ‘जार ट्रेन’ रूस के नियंत्रण वाले कस्बों ओलेनिव्का और वोल्नोवाखा के बीच करीब 30 किलोमीटर तक फैली हुई है। ये पूर्वी यूक्रेन में उसकी सेना के लिए युद्ध की अग्रिम पंक्ति के करीब एक बड़ी बाधा के रूप में कार्य करती है। यूक्रेनी ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस ट्रैकर डीपस्टेट के अनुसार, इस सीरीज में करीब 2,100 मालवाहक गाड़ियां शामिल हैं। यानी इन ट्रेनों को जोड़कर रूस की फौज ने एक दीवार यूक्रेनी सेना के सामने खड़ी कर दी है। इस इंजीनियरिंग संरचना की प्रभावशीलता कितनी होगी, इस पर अभी अनिश्चित बनी हुई है लेकिन इसका शुरुआती उद्देश्य स्पष्ट है कि ये यूक्रेनी रक्षाबलों को रोकने के लिए तैयार की गई है।

अमेरिका स्थित थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर (आईएसडब्ल्यू) का मानना है कि ये ट्रेन भविष्य में यूक्रेनी हमलों के खिलाफ डिफेंसिव लाइन (रक्षात्मक रेखा) के रूप में काम कर सकती है। आईएसडब्ल्यू रिपोर्ट के अनुसार, मई 2023 और फरवरी 2024 की सैटेलाइट इमेजरी से ओलेनिव्का और वोल्नोवाखा को जोड़ने वाली गाड़ियों की व्यापक लाइन का पता चलता है। रूस ने जुलाई 2023 में इसे असेंबल करना शुरू किया, जो तीव्र संघर्ष वाले क्षेत्र में अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक रणनीतिक कदम का संकेत देता है। इसे रक्षा की एक अलग पंक्ति के रूप में माना जा सकता है क्योंकि 30-किलोमीटर लंबे मास मेटल को नुकसान पहुंचाना, हिलाना या उड़ा देना बेहद मुश्किल है। इसे तोड़े बिना उपकरणों की आवाजाही के लिए गलियारा तैयार करना असंभव है।

क्षेत्र में देखी गई है भारी लड़ाई
रूस की इस रेलवे लाइन को बनाने के पीछे की रणनीतिक स्थिति इस इलाके में चल रहे संघर्ष की वजह से है। इस लाइन से चार मील से भी कम दूरी पर डोनेट्स्क क्षेत्र में भारी लड़ाई देखी गई है। इसमें ओलेनिव्का और वोल्नोवाखा महत्वपूर्ण अग्रिम रेखाओं के ठीक पूर्व में स्थित हैं। वहीं सामने के अपेक्षाकृत निष्क्रिय क्षेत्र में जार ट्रेन का निर्माण रूसी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक पूर्वव्यापी उपाय की तरह है। पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना द्वारा ‘जार ट्रेन’ की यह रणनीतिक तैनाती किसी युद्ध में एक अहम बदलाव भी दिखाती है कि कैसे सैन्य इंजीनियरिंग के नवीन और पारंपरिक पहलू बदल रहे हैं।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...