9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन में ब्लैक आउट की तैयारी में रूस? पॉवर ग्रिड पर बरसाया...

यूक्रेन में ब्लैक आउट की तैयारी में रूस? पॉवर ग्रिड पर बरसाया बम, कई इक्विपमेंट डैमेज

Published on

कीव

पिछले कुछ दिनों से रूस ने यूक्रेन हमला तेज कर दिया है। रूसी सेना यूक्रेन को हर तरफ से घेरने और उसको कमजोर करने का प्रयास कर रही है। रूस की ओर से ताजा हमला यूक्रेन की पॉवर ग्रिड पर किया गया है। रूसी सेना ने बिजली ग्रिड को नुकसान पहुंचाने के लिए रात भर बमबारी की है। रूसी सेना इससे पहले यूक्रेन में स्थित जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र को निशाना बनाया था। हमले के बाद प्लांट को कई दिनों तक बंद करना पड़ा था।

ग्रिड ऑपरेटर उक्रेनेर्गो ने गुरुवार को कहा, रूसी सेना ने यूक्रेन के मध्य क्षेत्रों में स्थित पॉवर ग्रिड पर रातभर बमबारी की है। जिसकी वजह से आगे की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर जारी एक बयान में कहा गया, मध्य क्षेत्रों में यूक्रेन ऊर्जा प्रणाली में लगे नेटवर्क के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रूस ने बुधवार को एक दिन यूक्रेन के 40 से अधिक गांवों को निशाना बनाया है।

भय से लोग बंकरों में बिता रहे रात
यूक्रेन के अधिकारियों ने बुधवार को यह दावा करते हुए कहा कि इन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और हवाई हमले के भय से लोग रात बंकरों में बिता रहे हैं। यूक्रेन के सशस्त्र बल जनरल स्टाफ ने बताया कि रूसी बलों ने यूक्रेनी ठिकानों पर पांच रॉकेट हमले, 30 हवाई हमले और बहु प्रक्षेपण रॉकेट प्रणाली से 100 से अधिक हमले किए। ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब यह आशंका प्रबल होती जा रही है कि मात मिलने की वजह से रूस उस उपकरण का इस्तेमाल कर सकता है जिससे रेडियोधर्मी कचरा फैलता है ताकि दहशत का महौल बना सके।

गैस स्टेशन को भी निशाना बनाया
अधिकारियों ने बताया कि रूस ने नीपरो शहर के गैस स्टेशन को निशाना बनाया जिसमें एक गर्भवती महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। नीपरोपेत्रोवस्क के गवर्नर वैलेंटाइन रेज्निचेंको ने बताया कि हमले में चार लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। दक्षिणी बंदरगाह शहर मिकोलाइव के नजदीक युद्ध चल रहा है और लोगों को खाने-पीने के सामान के लिए कतार में खड़ा देखा जा रहा है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...