6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस बोला- भारत तीन साल में बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था,...

रूस बोला- भारत तीन साल में बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था, अमेरिका पर लगाया बड़ा आरोप

Published on

मॉस्को

रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के सपनों पर मुहर लगा दी है। भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है कि अगले तीन साल में भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। उन्होंने रूसी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में भारत-रूस दोस्ती में अमेरिका को विलेन करार दिया। डेनिस ने कहा कि अब तो अमेरिकी अधिकारी यह कहने से भी नहीं हिचकिचाते हैं कि वे भारत को रूस से अलग करने के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, भारत को रूस के साथ संबंध रखने पर प्रतिबंधों की धमकी भी देता है। कुछ भारतीय साझेदारों को रूस के साथ संबंध रखने को लेकर अत्याधिक सावधानी बरतने के लिए मजबूर किया जाता है। डेनिस अलीपोव ने कहा कि भारत में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिन्हें अमेरिका का यह दृष्टिकोण अस्वीकार्य है।

भारत-रूस संबंधों को बताया ऐतिहासिक
रूसी मीडिया आरटी को दिए इंटरव्यू में अलीपोव ने कहा कि भारत और रूस ने दशकों से ऐतिहासिक संबंधों और साझा हितों पर आधारित एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी बनाए रखी है। इस रिश्ते के केंद्र में व्यापक रक्षा सहयोग है, जिसमें रूस, भारत को सैन्य उपकरणों के एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में काम कर रहा है और दोनों देश संयुक्त सैन्य अभ्यास, उन्नत सैन्य प्लेटफार्मों के साझा विकास और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में, ऊर्जा सहयोग द्विपक्षीय संबंधों का एक और मजबूत स्तंभ बन गया है। भारत का सबसे बड़ा कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (केएनपीपी), मास्को द्वारा प्रदान की गई तकनीकी सहायता से तमिलनाडु में बनाया जा रहा है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की जमकर तारीफ की
पिछले 18 महीनों में, भारत रूसी तेल के सबसे बड़े आयातकों में से एक के रूप में उभरा है। हालांकि, इसे लेकर भारत को पश्चिमी मीडिया और वहां के कुछ राजनेताओं के आलोचना का भी सामना करना पड़ा है। अलीपोव ने कहा, भारत ने प्रभावशाली परिणाम हासिल किये हैं। आज से 10 साल पहले भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना था और अब पांचवे स्थान पर है। मौजूदा अनुमान के मुताबिक अगले तीन सालों में इसकी जीडीपी 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है, जो इसे शीर्ष तीन देशों में शामिल कर देगी। आज भारत सोने और विदेशी मुद्रा भंडार (586 बिलियन डॉलर) के मामले में चौथे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि भारत यहीं रुकने वाला नहीं है, वह कई क्षेत्रों में गुणात्मक परिवर्तन जारी रखे हुए है। यह दुनिया में सबसे गतिशील रूप से विकासशील ध्रुवों में से एक है और रूस और कई अन्य देशों के लिए प्राथमिकता वाला व्यापार और निवेश भागीदार है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...