11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस का सैटेलाइट फटा... टुकड़ों से बचने के लिए चीन ने स्पेस...

रूस का सैटेलाइट फटा… टुकड़ों से बचने के लिए चीन ने स्पेस स्टेशन पर लगाया कवच

Published on

नई दिल्ली,

अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब स्पेस स्टेशन के बाहरी हिस्सों पर किसी तरह की कवच (Shield) लगाया गया हो. पिछले हफ्ते रूस का एक पुराना सैटेलाइट स्पेस में फट गया. उसका कचरा तेजी से चीन के स्पेस स्टेशन तियानगॉन्ग आ रहा था.

कचरा टकराता इससे पहले चीन ने स्पेस स्टेशन के चारों तरफ कवच लगा दिया. इस काम को चीन के शेनझोऊ-18 मिशन के दो एस्ट्रोनॉट्स ने किया. दोनों चीनी एस्ट्रोनॉट्स ने साढ़े छह घंटे स्पेसवॉक करके स्पेस स्टेशन के चारों तरफ शील्ड लगाई.

चीन के स्पेस स्टेशन के चारों तरफ आर्मर लगाया गया है. ताकि छोटा-मोटा कचरा टकराए भी तो ज्यादा नुकसान न हो. चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन के साइंटिस्ट लियु मिंग ने कहा कि स्पेसवॉक का पहला काम ही यही था कि हम स्पेस स्टेशन के चारों तरफ प्रोटेक्टिव डिवाइसेस लगा सकें. ताकि केबल्स, पाइपलाइन्स सुरक्षित रहें.

अमेरिकी स्पेस कमांड ने बताया कि 26 जून को रूस का पुराना बेकार अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट Resurs-P1 ऑर्बिट में ही फट गया. इसकी वजह से 100 से ज्यादा टुकड़े हुए. ये कचरा ट्रैक किया जा सकता है. तुरंत नासा को सूचना दी गई. क्योंकि इस समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर छह अमेरिकी एस्ट्रोनॉट्स मौजूद हैं.

नासा ने शुरू किया सेफ हैवन प्रोसीजर, चीन ने कवच
नासा ने इसके लिए Safe Heaven प्रोसीजर शुरू किया ताकि स्पेस स्टेशन की तरफ आते कचरे से बचा जा सके. हालांकि ये नहीं पता कि अमेरिका ने चीन को इस खतरे के बारे में बताया या नहीं. लेकिन चीन को खबर कहीं से मिल गई. उसने तुरंत चीन के स्पेस स्टेशन से रोबोटिक आर्म के जरिए एस्ट्रोनॉट ये गुआंफू को कवच लगाने बाहर भेजा.

कवच लगाने के बाद वापस की गई स्टेशन की जांच
इसके बाद ये ने स्पेस स्टेशन के जरूरी बाहरी हिस्सों पर कवच लगाने का काम किया. इनकी मदद के लिए दूसरे एस्ट्रोनॉट ली गुआंगसू ने रोबोटिक आर्म और तियानहे कोर मॉड्यूल पर नजर रखी. कवच लगाने के बाद रोबोटिक आर्म की मदद से स्पेस स्टेशन की जांच की गई. इस पूरे काम में दोनों एस्ट्रोनॉट्स को साढ़े छह घंटे लगे.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...