15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी अरब ने बनाया बिना मोड़ वाला दुनिया का सबसे लंबा हाईवे,...

सऊदी अरब ने बनाया बिना मोड़ वाला दुनिया का सबसे लंबा हाईवे, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर गिनीज बुक में दर्ज किया रेकॉर्ड

Published on

रियाद:

सऊदी अरब ने बिना किसी मोड़ के दुनिया का सबसे लंबा हाईवे बनाने का रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सऊदी अरब के हाईवे-10 की लंबाई 256 किमी की है और इसमें कोई मोड़ नहीं आता है। ऐसा होने की वजह से इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। हाईवे-10 ने ऑस्ट्रेलिया के आइरे हाईवे का रेकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया की सबसे लंबी सीधी सड़क का कीर्तिमान अपने नाम किया है। सऊदी के लिए यह हाईवे परिवहन बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो यात्रियों को बेहतरीन नजारों के साथ लंबी दूरी के एक शानदार सफर की पेशकश करता है।

अरब न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी का 256 किलोमीटर (159 मील) का रोड विशाल रब अल-खली रेगिस्तान से होकर गुजरता है, जिसे एम्प्टी क्वार्टर के रूप में भी जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान है, जिसमें बाएं या दाएं कोई मोड़ नहीं है। इसके अलावा इस 256 किमी के रास्ते में इसमें ऊपर या नीचे की ओर कोई विशेष ढलान भी नहीं आता है। इस हाईवे पर सुपर-स्ट्रेट स्ट्रेच का अनुमानित ड्राइविंग समय दो घंटे है। मूल रूप से राजा फहद के लिए एक प्राइवेट सड़क के तौर बना ये राजमार्ग अपने तेल और गैस भंडार के लिए प्रसिद्ध शहर हराद से संयुक्त अरब अमीरात के बॉर्डर के करीब अल बाथा तक जाता है। इतनी लंबी सीधी सड़क बनाने के पीछे के सटीक वजह की जानकारी नहीं है, ऐसा अनुमान है कि यह राजा के लिए उच्च गति वाले मार्ग के रूप में काम करता था। हाईवे-10 दुनिया की आधुनिक इंजीनियरिंग के एक बेहतरीन प्रमाण की तरह है।

अभी तक ऑस्ट्रेलिया के नाम था रेकॉर्ड
बिना किसी मोड़ के सबसे रास्ते का रेकॉर्ड अभी तक पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया को जोड़ने वाले 146 किलोमीटर लंबे आइरे हाईवे के नाम पर था। आइरे हाईवे में 146 किमी तक कोई मोड़ नहीं है जबकि सऊदी के हाईवे-10 में 256 किमी तक कोई मोड़ या ढलान नहीं आता है। अरब न्यूज की रिपोर्ट कहती है कि हाईवे-10 पर गाड़ी चलाना क्रूज कंट्रोल ऑटोपायलट पर सेट करने जैसा लगता है।

इस हाईवे पर कोई मोड़ या ढलान नहीं है इसके बावजूद ड्राइवरों को सतर्कता बरतने और बेफिक्र ना होने की सलाह दी जाती है। स्थानीय ट्रांसपोर्ट अफसरों का कहना है कि रेगिस्तानी परिदृश्य होने की वजह से इस रास्ते पर चलने के अपने कुछ खतरे हैं। खासतौर से आवारा ऊंटों का झुंड, कंगारू या फिर दूसरे जानवरों से सावधान रहने की आवश्यकता होती है। सावधानी की कमी होने पर ये जानवार किसी हादसे की वजह भी बन सकते हैं।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...