6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'नकली सूरज' बनाने के करीब पहुंचे वैज्ञानिक, न्‍यूक्लियर फ्यूजन का बनाया व‍िश्‍व...

‘नकली सूरज’ बनाने के करीब पहुंचे वैज्ञानिक, न्‍यूक्लियर फ्यूजन का बनाया व‍िश्‍व रेकॉर्ड, मिलेगी अनंत ऊर्जा!

Published on

लंदन

दुनियाभर में इस समय अनंत ऊर्जा के स्रोत को खोजने को लेकर अरबों डॉलर का निवेश किया जा रहा है। अमेरिका से लेकर चीन तक के वैज्ञानिक अनंत ऊर्जा के स्रोत को लेकर शोध कर रहे हैं। इस बीच ब्रिटेन के बहुचर्चित ऑक्‍सफोर्ड शहर के पास वैज्ञानिक और इंजीनियरों ने गुरुवार को न्‍यूक्लियर फ्यूजन एनर्जी का रेकॉर्ड बनाया है। इसे साफ और स्‍वच्‍छ अनंत ऊर्जा हासिल करने की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। इस प्रयोग के दौरान 12 हजार घरों के लिए बिजली बनाने में सफलता मिली। न्‍यूक्लियर फ्यूजन ठीक वही तकनीक है जिसके आधार पर हमारा सूरज काम करता है और यही वजह है कि इस प्रयोग को नकली सूरज बनाने का प्रयास कहा जा रह है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक एक बड़े डोनट के आकार की मशीन ‘ज्वाइंट यूरोपियन टॉरस’ (जेईटी) या टोकामैक का उपयोग करके वैज्ञानिकों ने सिर्फ 0.2 मिलीग्राम ईंधन से पांच सेकंड के लिए 69 मेगाजूल संलयन आधारित ऊर्जा उत्पन्न की। यह ऊर्जा लगभग 12,000 घरों को समान समय के लिए बिजली देने के बराबर है। नाभिकीय संलयन ठीक वही प्रक्रिया है जो सूर्य और अन्य तारों को ऊर्जा देती है। इसे स्वच्छ ऊर्जा का बड़ा स्रोत माना जा रहा है। दुनियाभर के विशेषज्ञों ने दशकों से पृथ्वी पर इस जटिल प्रक्रिया को पूरा करने के लिए काम किया है। यदि वे ऐसा कर पाते हैं, तो परमाणु संलयन बहुत कम ईंधन से भारी मात्रा में ऊर्जा पैदा कर सकता है। साथ ही साथ वातावरण को गर्म करने वाला कार्बन भी इस प्रक्रिया के दौरान नहीं निकलेगा।

टोकामैक मशीन में तापमान 150 मिलियन डिग्री सेल्सियस
वैज्ञानिकों ने इस टोकामैक मशीन में हाइड्रोजन के दो रूप ड्यूटेरियम और ट्रिटियम डाले, जिनका इस्तेमाल भविष्य के वाणिज्यिक संलयन संयंत्रों में भी किया जाएगा। संलयन ऊर्जा बनाने के लिए, वैज्ञानिकों की टीम ने मशीन में तापमान को 150 मिलियन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा दिया, जो सूर्य के केंद्र से लगभग 10 गुना अधिक गर्म है। यह अत्यधिक गर्मी ड्यूटेरियम और ट्रिटियम को एक साथ मिलकर हीलियम बनाने के लिए मजबूर करती है, और इस प्रक्रिया में भारी मात्रा में ऊर्जा निकलती है। मशीन में शक्तिशाली चुंबक लगे होते हैं जो प्लाज्मा को थामे रखते हैं। फिर इस ऊर्जा का इस्तेमाल बिजली बनाने के लिए किया जाता है।

टोकामैक मशीन के लिए यह प्रयोग अपनी तरह का आखिरी है जिसे पिछले 40 साल से इस्‍तेमाल किया जा रहा है। यह इस मशीन का आखिरी प्रयोग था जिसमें उसने नया रेकॉर्ड बना है। यह नए फ्यूजन प्रॉजेक्‍ट के लिए खुशखबरी माना जा रहा है। फ्रांस में दुनिया की सबसे बड़ी टोकामैक मशीन बनाया जा रहा है जिससे बड़े पैमाने पर ऊर्जा निकल सकती है। नाभिकीय संलयन पर आधारित ऊर्जा जलवायु संकट से लड़ने में क्रांति ला सकती है, लेकिन इसे व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल करने में कई साल लग सकते हैं। मैनचेस्टर विश्वविद्यालय में नाभिकीय संलयन शोधकर्ता अनीका खान का कहना है कि तब तक जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए इसे मुख्य हथियार के रूप में इस्तेमाल करना बहुत देर हो चुकी होगी।

दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है तापमान, संकट
अनिका ने कहा कि अभी भी ढेर सारी चुनौतियां हैं। खान का कहना है कि उदाहरण के लिए, इस प्रयोग में जितनी ऊर्जा उत्पन्न हुई, उससे ज्यादा ऊर्जा प्रयोग को चलाने में ही लग गई। उन्‍होंने कहा, ‘यह एक शानदार वैज्ञानिक परिणाम है, लेकिन व्यावसायिक परमाणु संलयन को अभी और समय लगेगा। नाभिकीय संलयन संयंत्र बनाने में भी इंजीनियरिंग और सामग्रियों से जुड़ी कई चुनौतियां हैं।’ यह रेकॉर्ड ठीक उसी दिन घोषित किया गया था जब यूरोपीय संघ की जलवायु और मौसम निगरानी सेवा ने इस बात की पुष्टि की कि दुनिया ने पहली बार 12 महीनों की अवधि में 1.5 डिग्री सेल्सियस के वैश्विक वार्मिंग सीमा को पार कर लिया है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...