6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशरीफ या इमरान? पाक में कल फैसला कर देगी अवाम, भारत पर...

शरीफ या इमरान? पाक में कल फैसला कर देगी अवाम, भारत पर क्या हो सकता है असर?

Published on

इस्लामाबाद

कई महीनों की देरी, अंदरूनी असहज हालात और उठापटक के बाद आखिर पाकिस्तान की अवाम 8 फरवरी यानी कल अपने नुमाइंदे चुनने के लिए वोट डालेगी और इस तरह देश को मिलेगा नया प्रधानमंत्री। पाकिस्तान के चुनाव पर एक नजर।8 फरवरी को पाकिस्तान में आम चुनाव होंगे। इस तरह से देश में 16वीं संसद का गठन किया जाएगा। पाक के निचले सदन नैशनल असेंबली में 336 सीटें हैं। 266 सीटों पर सीधी वोटिंग के जरिये चुनाव होता है। 60 सीटें महिलाओं के लिए, 10 सीटें नॉन मुस्लिम के लिए तय हैं। 167 दलों के नेता किस्मत आजमा रहे हैं चुनावों में। सिंध, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनवा, पंजाब में भी चुनाव हो रहे हैं। पाकिस्तान में बैलेट पेपर से वोट डाले जाते हैं।

कौन सी प्रमुख पार्टियां? कौन हैं अहम चेहरे?
नवाज शरीफ (लायन इज बैक):
पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) के नेता नवाज शरीफ तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं लेकिन 1993, 1999 और 2017 तीनों ही बार उन्हें पद से हटाया गया। अयोग्य ठहराए जाने और निर्वासन के बाद 2022 में वह देश लौटे। मौजूदा चुनाव में उनकी पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार में देश को आर्थिक बदहाली से निकालने का वादा किया है। भारत के साथ शांति का संदेश भी बार बार दिया है। शेर चुनाव चिन्ह है तो परोक्ष रूप से उनके लिए लायन का जिक्र भी आता है। पाकिस्तानी सेना उनके साथ बताई जा रही है। ऐसे में पीएम की रेस में आगे रह सकते हैं।

इमरान खान (‘बैटिंग’ फ्रॉम जेल): 2018 में पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) ने आम चुनाव जीता था और 2022 तक इमरान पीएम रहे। इमरान को तीन अलग-अलग मामलों में सजा मिल चुकी है। वह जेल में हैं और उनके चुनाव लड़ने पर रोक है। उनकी पार्टी चुनाव लड़ रही है, पर कैंडिडेट पार्टी के चुनाव चिन्ह बैट का प्रयोग नहीं कर पाएंगे और इंडिपेंडेंट लड़ेंगे। पार्टी जनता के गुस्से, सहानुभूति का लाभ उठाना चाहती है। पार्टी इमरान के रेकॉर्डेड विडियो के जरिये जनता में बात रख रही है। पाकिस्तान की सेना के साथ इमरान के असहज रिश्ते उनके रास्ते का रोड़ा हो सकते हैं।

बिलावल भुट्टो (किंग नहीं तो किंगमेकर): पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे हैं बिलावल। उनकी पार्टी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) है। 2022 में इमरान खान के हटने के बाद पाकिस्तान में नवाज शरीफ की पीएमएल एन के नेतृत्व में जो गठबंधन सरकार बनी, उसमें बिलावल सबसे कम उम्र के विदेश मंत्री बने। उन्हें पाकिस्तान की राजनीति में कम अनुभवी और मिलेनियल कैंडिडेट माना जाता है। चुनाव में लोगों से वादा किया है कि पीएम बने तो कश्मीर के लोगों के लिए लड़ेंगे। वोटर से नवाज शरीफ के खिलाफ वोट की भी अपील कर रहे हैं। पेच फंसा तो किंगमेकर की भूमिका में हो सकते हैं।

चुनावों में प्रमुख मुद्दे क्या-क्या हैं?
पाकिस्तान इस वक्त बड़े आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। महंगाई की दर दो साल से 30 फीसदी के करीब है। पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रहा है। पाकिस्तान अभी आईएमएफ द्वारा दिए गए 3 बिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज पर है। पाकिस्तान अपनी चार में से तीन सीमाओं पर असहजता का सामना कर रहा है। देश में आतंकी हमले हुए हैं। इसके अलावा, भारत, अमेरिका के साथ रिश्ते और कश्मीर भी चुनाव में अहम मुद्दे हैं।

भारत के नजरिये से कौन बेहतर?
पीएम मोदी ने जब पहली बार शपथ ली, तो नवाज शामिल हुए थे। अगले ही साल मोदी पाकिस्तान गए थे। नवाज सत्ता में आते हैं, तो संभावना है कि भारत-पाक के बीच ठंडे पड़े रिश्तों में गर्माहट लाने की नई शुरुआत हो। कोई बड़ी उम्मीद तो नहीं, पर सामान्य द्विपक्षीय रिश्ते तो बहाल हो ही सकते हैं। भारत के लिए इमरान पर भरोसा मुश्किल है। बिलावल में भी उतनी मैच्योरिटी नजर नहीं कि इंडिया से रिश्ते सुधार सकें। ऊपर से उनके परिवार का इतिहास हमेशा एंटी इंडिया रहा है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...