11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशेख हसीना ठीक नहीं कर रहीं... भारत को धमकाने पर उतरी यूनुस...

शेख हसीना ठीक नहीं कर रहीं… भारत को धमकाने पर उतरी यूनुस सरकार, भारतीय उच्चायुक्त को सौंपा पत्र

Published on

ढाका

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक बार फिर से जमकर बवाल हुआ है। बुधवार रात ढाका में बवाल और शेख मुजीब के घर में तोड़फोड़ से भारत और बांग्लादेश के रिश्ते में तनाव बढ़ गया है। दरअसल भारत में रह रही पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वर्चुअल भाषण के बाद ढाका में बवाल हुआ है। मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में सूचना सलाहकार नाहिद इस्लाम ने इसके बाद भारत पर बेहद कड़ा रुख दिखाया है। उन्होंने कहा कि हसीना को राजनीतिक गतिविधि करने दी इजाजत देकर भारत ठीक नहीं कर रहा है। भारत के उच्चायुक्त के सामने भी बांग्लादेश ने विरोध दर्ज कराया है।

अवामी लीग की अध्यक्ष और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार रात बांग्लादेश के छात्रों को ऑनलाइन संबोधित किया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का कहना है कि वह हसीना के नई दिल्ली में बैठकर बांग्लादेश की राजनीति में दखल से नाराज हैं। नाहिद इस्लाम ने कहा है कि अगर देश से बेदखल प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में बैठकर राजनीति करने की अनुमति मिलती है, तो इसके लिए भारत जिम्मेदार होगा। इसके अच्छे नतीजे नहीं होंगे।

‘भारत हमारे अंदरुनी मामलों में दखल ना करें’
नाहिद इस्लाम ने कहा, ‘भारत ने शेख हसीना को पनाह दे रखी है। हमने कई बार भारत से कहा है कि शेख हसीना को वापस भेजा जाए। इस सबके बीच शेख हसीना भारत में बैठकर राजनीति करने की कोशिश कर रही है। हसीना राजनीतिक बैठक करती हैं तो इसके लिए भारत जिम्मेदार होगा। बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल जहांगीर आलम चौधरी ने भी कहा कि शेख हसीना को वापस लाने की कोशिश जारी है।

बांग्लादेश के विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन ने बताया है कि उनके मंत्रालय ने हसीना के ‘झूठे और मनगढ़ंत’ बयानों पर भारत के समक्ष विरोध दर्ज कराया है।उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान बांग्लादेश में अस्थिरता को बढ़ावा दे रहे हैं। ढाका में भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त पवन बाधे तो तलब करते हुए उनको सौंपे गए विरोध पत्र में हुसैन के मंत्रालय ने बांग्लादेश की चिंता और गंभीर आपत्ति व्यक्त की है।

हसीना का भाषण और ढाका में बवाल
शेख हसीना के बुधवार शाम के भाषण के बाद ढाका में प्रदर्शन हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के संस्थापक और हसीना के पिता शेख मुजीबुर्रहमान के घर पर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने मुजीब के घर के कई हिस्सों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। दरअसल प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर हसीना बोलती हैं तो वे धनमंडी-32 की ओर बुलडोजर जुलूस निकालेंगे। ऐसे में हसीना के भाषण से ढाका में देर रात तक बवाल देखा गया।

हसीना के भाषण और उसके बाद हुई हिंसा ने बांग्लादेश में तनाव बढ़ा दिया है। साथ ही भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों पर भी इसका सीधा असर पड़ता दिख रहा है। अंतरिम सरकार की भारत को चेतावनी से स्थिति और भी जटिल हो गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ये मामले किस तरफ मोड़ लेता है। फिलहाल भारत के रुख पर दोनों देशों और दुनिया की नजर है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...