12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्‍लादेश छोड़कर गईं शेख हसीना, प्रधानमंत्री आवास में घुसे हजारों प्रदर्शनकारी, मना...

बांग्‍लादेश छोड़कर गईं शेख हसीना, प्रधानमंत्री आवास में घुसे हजारों प्रदर्शनकारी, मना रहे जश्‍न

Published on

ढाका:

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने पद से इस्तीफा देते हुए देश छोड़ दिया है। हसीना के राजधानी ढाका छोड़ने की सूचना के साथ उनके इस्तीफे की मांग कर रहे लोग पीएम हाउस में घुस गए हैं। बांग्लादेश के पीएम के निवास गोनो भवन के दरवाजे खोलते हुए लोग अंदर घुसे और यहां जश्न मनाया। द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने आज दोपहर करीब तीन बजे गोनो भवन के दरवाजे खोल दिए और लोग प्रधानमंत्री आवास के परिसर में प्रवेश कर गए। इससे पहले हसीना अपनी बहन के साथ यहां से जा चुकी थीं। बताया गया है कि वह जाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड करना चाहती थीं लेकिन उनको इसकी इजाजत नहीं दी गई।

ढाका में पीएम हाउस का दरवाजा खोलते और अंदर घुसते लोगों का वीडियो भी सामने आया है। इसमें हजारों लोगों को बेखौफ पीएम हाउस में हुडदंग करते देखा जा सकता है। सुरक्षाकर्मी या पुलिस का कोई कर्मचारी वहां नहीं दिख रहा है। इससे साफ है कि सेना ने प्रदर्शनकारियों को खुली छूट दे रखी है। यहां तक कि लोग पीएम हाउस से बहुत से सामान भी उठाकर ले जा रहे हैं। सामने आए फुटेज में प्रदर्शनकारियों को राजधानी ढाका में प्रधान मंत्री के आधिकारिक आवास से कुर्सियां और सोफा जैसा सामान ले जाते हुए देखा गया है। ढाका में बंग्लादेश को बनाने वाले शेख मुजीब की मूर्ति भी तोड़ दी गई है।

भारत आ रही हैं शेख हसीना
बताया गया है कि शेख हसीना ने सुरक्षित स्थान के लिए उड़ान भरी है। दावा किया जा रहा है कि वह पश्चिम बंगाल आ रही हैं। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दूसरी ओर बांग्लादेश की राजधानी में अराजकता चरम पर पहुंच गई है। ढाका में भारी भीड़ उमड़ रही है और सेना लोगों को शहर में आने से नहीं रोक रही है। माना जा रहा है कि सेना प्रमुख के भाषण के बाद सेना मोर्चा संभाल सकती है।

बांग्लादेश में बीते कुछ दिन में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदला है। बांग्लादेश में बीते कुछ दिन में हुए प्रदर्शन में 300 लोगों की जान गई है। रविवार को हसीना के इस्तीफे की मांग के दौरान हुए हिंसा में कुछ घंटों के भीतर ही 100 लोगों की जान गई। इसके बाद राजधानी ढाका पर प्रदर्शनकारियों ने पूरी तरह कब्जा कर लिया। इसके बाद हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...