16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ गिरफ्तार, कैलिफोर्निया से पकड़ा गया

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ गिरफ्तार, कैलिफोर्निया से पकड़ा गया

Published on

चंडीगढ़

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों मुताबिक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों की मानें तो गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में 20 नवंबर या उससे पहले डिटेन कर लिया गया है। हालांकि, गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी भारत सरकार को नहीं मिली है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के प‍िता बलकौर सिंह ने गुरुवार को केंद्र सरकार से मांग की कि उनके बेटे की हत्या के षड्यंत्रकारी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली कोई सूचना देने वाले को दो करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की जाए। बलकौर सिंह ने कहा था कि अगर सरकार ज्यादा रकम देने में असमर्थ है तो वह अपनी जेब से इनाम देने को भी तैयार हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि मैं वादा करता हूं कि अगर वह (सरकार) इतनी राशि नहीं दे सकती है, तो मैं अपनी जेब से पैसे दूंगा, भले ही मुझे अपनी जमीन बेचनी पड़े।

गोल्डी बराड़ के खिलाफ पिछले दिनों इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। बता दें कि गोल्डी बराड़ ने कनाडा में बैठकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी. इस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ की जा रही है। गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों में से है। दोनों कॉलेज के समय से ही साथ में हैं। गोल्डी बराड़ पर हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश रचने और हथियारों की तस्करी करने का आरोप है।

मानसा में गोली मारकर की गई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
सिद्धू मूसेवाला की इसी साल 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में हत्या कर दी गई थी। जिस समय यह हत्याकांड हुआ, मूसेवाला अपनी थार जीप में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान छह हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। इस मामले में चार शूटर गिरफ्तार हुए हैं, वहीं दो एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...