8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं, शांति के लिए वार्ता जरूरी',...

‘युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं, शांति के लिए वार्ता जरूरी’, पुतिन से मुलाकात में बोले पीएम मोदी

Published on

मॉस्को,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस के दौरे पर हैं. आज अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से चर्चा कर रहे हैं. पीएम ने पुतिन से वार्ता के दौरान आतंकवाद का मुद्दा उठाया है. पीएम ने कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरा बना हुआ है. साथ ही पीएम ने अपनी बातचीत के दौरान कोरोना काल के वक्त हुई भारत-रूस की पेट्रोल-डीजल डील की भी सराहना की है. साथ ही व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को कजान में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है. ये शिखर सम्मेलन 22 से 24 अक्टूबर को रूस में आयोजित किया जाएगा.

शांति के पक्ष में है भारत: PM मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया को शांति का संकेत देते हुए कहा कि युद्ध के मैदान में समाधान नहीं खोजा जा सकता. शांति के लिए वार्ता बहुत जरूरी है. भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहा है, क्योंकि युद्ध कोई समाधान नहीं है. मुझे शांति की उम्मीद है. मैं शांति के लिए सहयोग करने के लिए तैयार हूं.

भारत ने किया सफल G20 का आयोजन
नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन पर बोलते हुए कहा कि यूक्रेन पर सम्मानजनक तरीके से विचारों का आदान-प्रदान किया गया. भारत ने सफलतापूर्वक जी 20 का आयोजन किया. सभी लोग विश्व में शांति चाहते हैं. मानवता शांति चाहती है. छोटे बच्चों को मारा जाना हृदय विदारक है, यह डरावना है. हमने विस्तार से बात की, जब निर्दोष लोग मरते हैं तो मानवता लहूलुहान हो जाती है. हमें दिल में दर्द महसूस होता है. भावी पीढ़ी के लिए शांति जरूरी है.

पीएम ने कहा कि संघर्ष से मानव के लिए संकल्प भारत-रूस मित्रता के करण में अपने किसानों के लिए फूड, फ्यूल और उर्वरक प्राप्त करने में सक्षम था. ये सब हमारी दोस्ती की भूमिका के कारण हुआ. हमारे किसानों के प्रति प्रतिबद्धता, रूस भारत सहयोग और बढ़े, आम आदमी को भोजन और ईंधन की मदद मिले. ऐसे समय अपने के सहयोग के चलते पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बचाया. दुनियाभर को ये समझना होगा कि भारत-रूस का पेट्रोल-डीजल पर सहयोग सराहनीय है. हमारे इस कारोबार के कारण भारत के लोगों को पेट्रोल डीजल की मार से बचा पाए इसके लिए मैं रूस का धन्यवाद करता हूं.

‘मेकिंग इंडिया से भारतीय युवाओं को मिला रोजगार’
भारत का जो मेकिंग इंडिया का आइडिया है उसकी तारीफ करनी होगी. इससे भारतीय युवाओं के लिए रोजगार के लिए नए आयाम बना है. आने वाले दिनों में इसके अच्छे परिणाम मिलने और भारत-रूस की दोस्ती और मजबूत होगी. भारत और रूस के बीच समझौता दुनिया में स्थिरता लाई है. दुनिया के अन्य हिस्सों में पेट्रोल-डीजल का संकट है, लेकिन भारत पर इसका असर नहीं है, रूस ने भारत को महंगाई से बचाया, भारत में विनिर्माण रूस का ही सहयोग है. इससे भारत में युवाओं के लिए नौकरियां मिली और विनिर्माण के नए रास्ते खुले.पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरी इस रूस की यात्रा पर पूरी दुनिया का ध्यान केंद्रित है और हम एक साथ 4 से 5 घंटे अपने मुद्दों पर विश्लेषण कर रहे हैं.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...