9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशादी में अचानक चलने लगीं गोलियां, दूल्‍हे की मौत, दुल्‍हन का बुरा...

शादी में अचानक चलने लगीं गोलियां, दूल्‍हे की मौत, दुल्‍हन का बुरा हाल

Published on

नई दिल्‍ली ,

शादी के दौरान अचानक हुई फायरिंग में दूल्‍हे की मौत हो गई. दूल्‍हे की बहन घायल हो गई. वहीं दुल्‍हन की ड्रेस खून में लथपथ हो गई. हालांकि, इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. यह घटना 23 अक्‍टूबर को कबरोका (मेक्सिको) में सामने हुई.

‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि दूल्‍हा मार्को एंटोनियो (32) को गलती से गोली लगी. मार्को पेशे से आईटी इंजीनियर थे. 23 अक्‍टूबर को स्‍थानीय समयानुसार शाम के 5 बजे कुछ अनजान लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. मार्को को गोली लगी तो वह चर्च से बाहर निकल रहे थे, इस दौरान दुल्‍हन भी उनके साथ थी. गोली की आवाज सुनकर मेहमान दूल्‍हा और दुल्‍हन को बचाने के लिए भागे.

घटना का फुटेज भी सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि पैरामेडिकल स्‍टाफ मौके पर मौजूद है. स्‍टाफ ने एंटोनियो को बचाने की भी कोशिश की, लेकिन उन्‍होंने घटनास्‍थल पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद दुल्‍हन बुरी तरह टूट गई, उनकी शादी की पोशाक भी खून में लथपथ हो गया. वहीं, घटना में एंटोनियो की बहन को भी गोली लगी. उनको अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसी रात इलाज के बाद उन्‍हें डिस्‍चार्ज कर दिया गया.

कौन है घटना के पीछे जिम्‍मेदार, जांच जारी
अचानक शादी में फायरिंग के पीछे जिम्‍मेदार कौन है, इस बारे में पता किया जा रहा है. अधिकारी ये बताने में नाकाम रहे कि क्‍या इसके पीछे संगठित क्राइम से जुड़े लोग हैं या ड्रग अपराध से जुड़े हुए लोग. जांच अधिकारियों ने बताया कि गोली लगते ही एंटोनियो की मौत हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि जिस रात एंटोनियो को गोली मारी गई, उसी रात पास के एक शहर में भी एक अन्‍य शख्‍स को निशाना बनाया गया, उसकी भी शादी हो रही थी. अधिकारियों ने दावा किया कि कोई ऐसा शख्‍स निशाने पर था, जिसकी शादी हो रही थी. इसके इतर स्‍टेट गवर्नर अल्‍फांसो डुराजो ने कहा कि यह हमला एक ही व्यक्ति के लिए किया गया था. इससे यह माना जा सकता है, अब ऐसा किसी और के साथ नहीं होगा.

2006 से अब तक हुईं 3 लाख मौतें
कबरोका  शहर को क्राइम सिंडिकेट का शहर माना जाता है. माना जाता है कि इस शहर में ड्रग माफिया राफेल कारो क्विटरो  की तूती बोलती है. वहीं, मेक्सिको में गैंगवार की घटनाएं भी हाल में बढ़ी हैं. कुछ दिनों पहले एक बंदूकधारी ने बार के अंदर 12 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. मेक्सिको में ड्रग्‍स गैंगवार की वजह से साल 2006 से अब तक 3 लाख लोगों की मौत हो चुकी है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...