14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन और रूस के महाविनाशक बॉम्‍बर्स ने डराया, एक्‍शन में आए जापान-...

चीन और रूस के महाविनाशक बॉम्‍बर्स ने डराया, एक्‍शन में आए जापान- दक्षिण कोरिया, दौड़ाए फाइटर जेट

Published on

सोल

चीन और रूस के महाविनाशक बॉम्‍बर और फाइटर जेट ने एक साथ दक्षिण कोरिया के हवाई रक्षा क्षेत्र के अंदर से उड़ान भरकर कोरियाई प्रायद्वीप से लेकर जापान तक माहौल को गरम कर दिया है। बताया जा रहा है कि चीन के दो एच-6 बॉम्‍बर, रूस के टीयू-95 बॉम्‍बर और सुखोई-35 लड़ाकू विमानों ने दक्षिण कोरिया के साथ-साथ जापान सागर के ऊपर से भी उड़ान भरी। रूस और चीन की इस आक्रामक कार्रवाई के जवाब में दक्षिण कोरिया भी ऐक्‍शन में आ गया और उसने अपने लड़ाकू विमानों को दौड़ा दिया।

दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि बुधवार को सुबह 5.50 बजे चीन और रूस के विमानों ने पूर्वोत्‍तर तट की ओर से घुसपैठ की। इसके बाद वे जापान सागर में गए और फिर से उनके हवाई रक्षा क्षेत्र में घुसपैठ की। उसने कहा कि हमने चीन और रूस के फाइटर जेट की हरकत को देखते हुए तत्‍काल अपने फाइटर जेट भेजे और किसी भी आपात स्थिति के लिए खुद को तैयार किया। उसने यह भी कहा कि रूस और चीन के लड़ाकू विमानों ने दक्षिण कोरिया के हवाई क्षेत्र का उल्‍लंघन नहीं किया।

जापान ने भी अपने फाइटर जेट को दौड़ाया
एयर डिफेंस इलाका वह होता है जहां विभिन्‍न देश विदेशी विमानों से मांग करते हैं कि वे खुद की पहचान बताने के लिए कदम उठाएं। अंतरराष्‍ट्रीय जलक्षेत्र या हवाई क्षेत्र के विपरीत हवाई रक्षा क्षेत्र में कोई अंतरराष्‍ट्रीय नियम नहीं होता है। रूस दक्ष‍िण कोरिया के हवाई रक्षा क्षेत्र को नहीं मानता है। वहीं चीन का कहना है कि यह जोन क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र नहीं है और सभी देशों को वहां से गुजरने का हक है। वहीं चीन और रूस के विमानों को अपनी तरफ आता देख जापान ने भी अपने फाइटर जेट को दौड़ाया।

जापान ने बताया कि रूस और चीन के विमानों ने पूर्वी चीन सागर और जापान सागर में उड़ान भरी जहां उनके साथ रूस के दो ड्रोन विमान भी आ गए। चीन और रूस ने पहले कहा था कि उनके फाइटर जेट संयुक्‍त रूप से सामान्‍य गश्‍त को अंजाम दे रहे हैं। इससे पहले दक्षिण कोरिया ने अगस्‍त में कहा था कि रूस के फाइटर जेट हवाई रक्षा में घुसे थे। मई में भी चीन और रूस के फाइटर जेट एक साथ इलाके में घुसे थे। साल 2019 में तो दक्षिण कोरिया के फाइटर जेट ने हजारों की संख्‍या में गोलियां रूसी विमानों पर चेतावनी देने के लिए दागी थीं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...