15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखाड़ी का पूरा इलाका इस समय बारूद के ढेर पर... ईरान और...

खाड़ी का पूरा इलाका इस समय बारूद के ढेर पर… ईरान और इजरायल के बीच क्या होगा युद्ध?

Published on

तेहरान

हमास नेता इस्माइल हानिया की ईरान की राजधानी तेहरान और हिजबुल्लाह कमांडर फुआद शुकर की लेबनान में हत्या के बाद अरब देशों में एक तनाव देखने को मिल रहा है। द सन ने क्षेत्रीय विशेषज्ञों के हवाले से की गई एक रिपोर्ट में कहा है कि बीते साल 7 अक्टूबर के इजरायल में हमास के हमले के बाद इस समय पश्चिम एशिया सबसे उथल-पुथल भरे दौर में है। आने वाले समय में इस क्षेत्र में संघर्ष बढ़ सकता है क्योंकि ईरान और हिजबुल्लाह दोनों ने ही इजरायल से बदले की बात कही है। वहीं अमेरिका ने भी इजरायल की मदद का ऐलान कर दिया है।

केआरओसी इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल पीस स्टडीज के प्रोफेसर एशर कॉफमैन ने द सन से एक बातचीत में कहा, ‘ईरान और हिजबुल्लाह की ओर से इजरायल पर दोतरफा हमला हो सकता है। मैं कहू्ंगा कि यह क्षेत्र खतरे में है बल्कि ये भी कहा जा सकता है कि वैश्विक स्तर पर दुनिया का बड़ा हिस्से खतरे में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मुझे यकीन है कि ईरानी नेतृत्व और हिजबुल्लाह अब इस बात पर विचार कर रहे हैं कि कैसे मिलकर इजरायल को जवाब दिया जाए। ये ऐसी प्रतिक्रिया हो सकती है, जिसमें हिजबुल्लाह और ईरान शामिल होंगे।’

ईरान ने खाई है बदले की कसम
तेहरान में हमास नेता पर हमले के बाद ईरान में रोष देखा जा रहा है और ईरानी सरकार ने बदला लेने की कसम खाई है। ईरान इसके लिए हिजबुल्लाह का इस्तेमाल कर सकता है। माना जाता है कि हिजबुल्लाह को तेहरान का पूरा समर्थन है। कॉफमैन का मानना है कि पिछले साल अक्टूबर में गाजा में युद्ध छिड़ने के बाद से पश्चिम एशिया में यह सबसे खतरनाक स्थिति है। कॉफमैन का मानना है कि कई दिनों तक लगातार हमलों और इजरायल के दो प्रमुख दुश्मनों की हत्या के बाद इस क्षेत्र में एक व्यापक युद्ध छिड़ने की आशंका बढ़ रही है।

प्रोफेसर कॉफमैन का मानना है कि हिजबुल्लाह तेल अवीव या हाइफा में इजरायली शहरी केंद्रों को निशाना बना सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि पूर्ण युद्ध हुआ तो इस क्षेत्र के लिए बेहद विनाशकारी होगा। उन्होंने ये भी माना है कि क्षेत्र का कोई भी प्रमुख स्टॉकहोल्डर पूर्ण युद्ध हीं चाहता है लेकिन फिलहाल यह अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है कि चीजें कैसे होंगी।

‘ये क्षेत्र बारूद का ढेर बन चुका है’
यूएएनआई और काउंटर एक्सट्रीमिज्म प्रोजेक्ट (सीईपी) के वरिष्ठ सलाहकार सर इवोर रॉबर्ट्स ने द सन से बात करते हुए कहा कि ये पूरा क्षेत्र एक बारूद का ढेर बन गया है। ईरानी धरती पर हमले में हानिया की मौत नए ईरानी राष्ट्रपति के लिए एक बड़ी चुनौती है। यह पहले से नाजुक स्थिति को और खराब कर सकता है। नए राष्ट्रपति इसे आसानी से नजरअंदाज नहीं करेंगे क्योंकि उनकी धरती पर ऐसा होना उनके लिए भी बड़ा सवाल है। मुझे लगता है कि ईरान की प्रतिक्रिया होगी। इससे पूरे क्षेत्र में मामले और भी बदतर हो सकते हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...