15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशौहर ने बेगम को तोहफे में दिया गधे का बच्चा, अजीबोगरीब वेडिंग...

शौहर ने बेगम को तोहफे में दिया गधे का बच्चा, अजीबोगरीब वेडिंग गिफ्ट पर पूरा पाकिस्तान हैरान

Published on

जानवरों से प्यार करना कोई अनोखी बात नहीं है और जानवरों को तोहफे में देना भी अजीब नहीं है। लेकिन शादी के दिन अपनी पत्नी को गधा गिफ्ट करना, सुनने में थोड़ा अलग लग सकता है। यह अलग मामला सामने आया है पाकिस्तान में। पाकिस्तानी यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कपल अज़लान शाह और वरीशा जावेद खान की शादी के चर्च इन दिनों पाकिस्तान में हर ओर हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दरअसल अज़लान ने शादी के मौके पर वरीशा को एक बेहद खास तोहफा दिया जो इस शादी की तरफ लोगों का ध्यान खींच रहा है।

गधा गिफ्ट करना क्या पब्लिसिटी स्टंट?
अज़लान ने वलीमा रिसेप्शन के मौके पर वरीशा को एक गधा तोहफे में दिया। जब इसकी तस्वीरें सामने आईं तो लोगों ने इंस्टाग्राम, ट्विटर को मजेदार कमेंट्स से भर दिया। कुछ ने तो अज़लान के गिफ्ट के मजे ही ले लिए। अब कहा तो यह भी जा रहा है कि कपल ने अपनी शादी को सुर्खियों में लाने के लिए यह पब्लिसिटी स्टंट किया। फिलहाल पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें शादी की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं और अनोखे गिफ्ट के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अज़लान ने लिखा, ‘मुझे हमेशा से पता था कि वरीशा को बेबी डंकी पसंद है, तो यह मेरी तरफ से उनके लिए शादी का तोहफा है।’

बच्चे के साथ मां को भी लाए घर
अज़लान ने स्पष्ट किया, ‘हमने इस बेबी डंकी को अपनी मां से अलग नहीं किया है, हम उसे भी साथ लाए हैं।’ अज़लान शाह को ‘एनिमल लवर’ के रूप में भी जाना जाता है। यही वजह है कुछ यूजर्स उनके इस गिफ्ट पर प्यार लुटा रहे हैं।

पाकिस्तान के इस कपल को जानते हैं आप?
जो लोग पाकिस्तान के इस पॉपुलर कपल को नहीं जानते, उन्हें बता देते हैं। अज़लान शाह एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। वह खुद को ‘एनिमल लवर’ भी बताते हैं। वहीं वरीशा जावेद खान एक डॉक्टर, इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर और टिकटॉक स्टार हैं।

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...