8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयखचाखच भरा स्टेशन, अचानक फटा बम और मच गई भगदड़... पाकिस्तान ब्लास्ट...

खचाखच भरा स्टेशन, अचानक फटा बम और मच गई भगदड़… पाकिस्तान ब्लास्ट का Video, 27 की गई जान

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम 27 लोग मारे गए और 62 अन्य घायल हो गए. क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद बलूच ने कहा कि जिन 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है उनमें पाकिस्तानी सेना के चौदह जवान शामिल हैं. क्वेटा के मुख्य रेलवे स्टेशन पर हुई विस्फोट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, तभी जोरदार विस्फोट होता है और अफरातफरी मच जाती है. विस्फोट इतना जोरदार होता है कि स्टेशन की छत उड़ जाती है और प्लेटफॉर्म पर शव बिखरे पड़े दिख रहे हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर है. जियो टीवी के मुताबिक इस ब्लास्ट के पीछे का सटीक कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

पाकिस्तान अपने उत्तर-पश्चिम हिस्से में आतंकवादी हमलों में वृद्धि और दक्षिण में बढ़ते अलगाववादी विद्रोह से जूझ रहा है. क्वेटा के एसएसपी मोहम्मद बलूच ने कहा, ‘विस्फोट रेलवे स्टेशन के अंदर तब हुआ जब पेशावर जाने वाली एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना होने वाली थी. इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है.’ बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कहा कि हमले में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार सैन्य कर्मियों को निशाना बनाया गया, क्योंकि वह स्टेशन छोड़ने की तैयारी कर रही थी.

इस घटना से रेलवे के बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है. इसके बाद अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा, ‘हम क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए विस्फोट की जिम्मेदारी लेते हैं. आज सुबह, क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना की एक यूनिट को निशाना बनाकर तब फिदायीन हमला (सुसाइड अटैक) किया गया, जब जवान इन्फैंट्री स्कूल में कोर्स पूरा करने के बाद जाफर एक्सप्रेस से लौट रहे थे. इस हमले को बीएलए की फिदायी यूनिट माजिद ब्रिगेड ने अंजाम दिया. आगे की जानकारी जल्द ही मीडिया को जारी की जाएगी.’

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...