7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में 'अबकी बार शरीफ सरकार', सेना ने समर्थन न देने पर...

पाकिस्तान में ‘अबकी बार शरीफ सरकार’, सेना ने समर्थन न देने पर राजनीतिक दलों को हड़काया

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में 72 घंटे बाद भी सभी सीटों पर आम चुनाव की मतगणना खत्म नहीं हो सकी है। अब तक आए नतीजों के अनुसार, इमरान खान का पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। वहीं, नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज दूसरे स्थान पर है। बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी तीसरे स्थान पर है। लेकिन, किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल सका है। ऐसे में सभी पार्टियां गठबंधन सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ में जुटी हुई हैं। इस बीच इमरान खान की पार्टी को राजनीति से बाहर रखने के लिए पाकिस्तान की सेना भी सक्रिय हो गई है। सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने सभी राजनीतिक दलों को जल्द से जल्द सरकार गठन करने की नसीहत दी है।

स्थिर सरकार बनाने पर दिया जोर
जनरल मुनीर ने कहा कि देश को आगे बढ़ने के लिए एक स्थिर सरकार की जरूरत है। पाकिस्तान को अराजकता और ध्रुवीकरण की राजनीति से बचाना होगा। पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान जारी कर कहा कि सेना प्रमुख ने विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन बनाने की दिशा में राजनीतिक प्रयासों का समर्थन किया है। सेना प्रमुख ने कहा, “राजनीतिक नेतृत्व और उनके कार्यकर्ताओं को स्वार्थों से ऊपर उठना चाहिए और प्रयासों में तालमेल बिठाना चाहिए। लोगों पर शासन करना और उनकी सेवा करना, जो शायद लोकतंत्र को कार्यात्मक और उद्देश्यपूर्ण बनाने का एकमात्र तरीका है।”

किस पार्टी को कितनी सीटें

पार्टी सीट
पीटीआई (इमरान खान की पार्टी) 93
पीएमएल-एन (नवाज शरीफ की पार्टी) 74
पीपीपी (बिलावल भुट्टो की पार्टी) 54
जेयूआई-एफ (मौलाना फजलुर रहमान की पार्टी) 4
एमक्यूएम (अल्ताफ हुसैन की पार्टी) 17
निर्दलीय 30

संविधान के प्रति भरोसे का दिया हवाला
उन्होंने कहा कि चूंकि लोगों ने संविधान में अपना भरोसा जताया है। सलिए यह सभी राजनीतिक दलों पर निर्भर करता है कि वे राजनीतिक परिपक्वता और एकता के साथ इसका जवाब दें। जैसे-जैसे हम इस राष्ट्रीय मील के पत्थर से आगे बढ़ रहे हैं, हमें इस बात पर विचार करना चाहिए कि देश आज कहां खड़ा है और राष्ट्रों के समूह में हमारा उचित स्थान कहां होना चाहिए। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय उद्देश्य से जुड़ी सभी लोकतांत्रिक ताकतों की एकीकृत सरकार द्वारा पाकिस्तान की विविध राजनीति और बहुलवाद का अच्छी तरह से प्रतिनिधित्व किया जाएगा।”

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...