8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतीन दिन में दो गहरे भूकंप... पाताल की गहराई में हो रही...

तीन दिन में दो गहरे भूकंप… पाताल की गहराई में हो रही तेज हलचल, क्या जल्द आएगी बड़ी आपदा

Published on

नई दिल्ली,

फिलीपींस के मिंडानाओ में 11 जुलाई 2024 को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया. यह बात पुख्ता की जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) ने. हैरानी इस बात की है कि भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 630 किलोमीटर की गहराई में था. फिलीपींस की सीस्मोलॉजी एजेंसी ने कहा कि इतने गहरे भूकंप से ज्यादा नुकसान की उम्मीद नहीं है. लेकिन बाद में कई छोटे या बड़े झटके आ सकते हैं.

मुद्दा ये है कि फिलीपींस Ring of Fire इलाके में आता है. यानी ऐसी भौगोलिक जगह जहां पर सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं. सबसे ज्यादा ज्वालामुखी फटते हैं. सबसे ज्यादा सुनामी भी यहीं से पैदा होती है. अभी जो भूकंप आया है, वह 630 किलोमीटर की गहराई में था. पिछले तीन दिनों में इस तरह के दो भूकंप आ चुके हैं.

वैज्ञानिकों को आशंका है कि अगले 6-7 दिन में कोई बड़ा भूकंप आ सकता है. हालांकि, ज्यादा गहराई वाले भूकंपों से ऊपर जमीन पर नुकसान कम होता है. मतलब ये कि अगर कोई भूकंप 500 किलोमीटर की गहराई में आता है, तो उसका नुकसान ऊपर कम दिखेगा. लेकिन वहीं भूकंप अगर 20 किलोमीटर या उससे ऊपर की गहराई में आता है, तो जमीन पर नुकसान ज्यादा देखने को मिलेगा.

छिछले भूकंप यानी कोई खतरनाक परमाणु बम विस्फोट
आमतौर पर छिछले भूकंप ज्यादा आते हैं. यानी वो भूकंप जो 20 किलोमीटर या उससे कम गहराई के होते हैं. दुनिया में आने वाले सभी भूकंपों में से 75 फीसदी यही होते है. इन्हें शैलो-फोकस भूकंप कहते हैं. बदकिस्मती से जितना छिछला भूकंप होगा, नुकसान उतना ही ज्यादा होगा. लेकिन गहरे भूकंप नुकसान कम पहुंचाते हैं.

गहरे भूकंप यानी ज्यादा बड़े इलाके में झटके, नुकसान कम
जिन भूकंपों का केंद्र ज्यादा गहराई में होता है, वो बड़े इलाके में महसूस किए जाते हैं. यानी कई देशों में. सदियों पहले ऐसा एक ही भूकंप आया था. जिसकी वजह से म्यांमार के बागन कस्बे में सैकड़ों मंदिर क्षतिग्रस्त हुए थे. लेकिन सिर्फ चार लोगों की मौत हुई थी. साल 2004 में सुमात्रा में आया 9.1 तीव्रता का भूकंप और 2011 में जापान में आया भूकंप कम गहराई का था. दोनों करीब 60 किलोमीटर की गहराई में केंद्रित थे.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...