16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन को मिला पहला F-16 लड़ाकू विमान, जेलेंस्की बोले- थैंक्यू अमेरिका, भड़का...

यूक्रेन को मिला पहला F-16 लड़ाकू विमान, जेलेंस्की बोले- थैंक्यू अमेरिका, भड़का रूस

Published on

कीव:

यूक्रेन को पश्चिमी देशों से पहला एफ-16 लड़ाकू विमान मिल गया है। इस विमान को एक गुप्त स्थान पर यूक्रेनी वायु सेना में शामिल किया गया। इससे यूक्रेनी वायु सेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है। एफ-16 एक अमेरिकी लड़ाकू विमन है, लेकिन इस विमान को डेनमार्क और नीदरलैंड में से किसी एक देश ने यूक्रेन को सौंपा है। यूक्रेन ने विमान सौंपने वाले देश के नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका, डेनमार्क और नीदरलैंड का शुक्रिया अदा जरूर किया है। वहीं, रूस ने एफ-16 को लेकर पश्चिमी देशों को धमकी दी है।

जेलेंस्की ने की डिलीवरी की पुष्टि
राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पुष्टि करते हुए कहा कि यूक्रेन को अपना पहला अमेरिकी निर्मित F-16 लड़ाकू विमान मिला है। जेलेंस्की ने एक गुप्त स्थान पर आयोजित समारोह में जेट विमानों के पास खड़े होकर कहा, “F-16 यूक्रेन में है। हमने यह कर दिखाया।” उन्होंने 18 महीने के इंतजार के बाद जेट विमानों को पहुंचाने में मदद करने के लिए डेनमार्क, नीदरलैंड और विशेष रूप से अमेरिका को धन्यवाद दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन को और भी विमानों की जरूरत है।

यूक्रेन को कितने F-16 मिले?
इन विमानों का आना यूक्रेन की वायु सेना की क्षमताओं को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो बड़े पैमाने पर पुराने सोवियत युग के जेट विमानों पर निर्भर है। जेलेंस्की ने यह नहीं बताया कि यूक्रेन में कितने विमान आए हैं – या क्या वे सभी तीन नाटो देशों द्वारा भेजे गए हैं जिनका उन्होंने उल्लेख किया है। बेल्जियम और नॉर्वे सहित कई नाटो देशों ने लगभग 65 F-16 विमानों को यूक्रेन को देने का वादा किया है।

ब्रिटेन दे रहा स्टॉर्म शैडो मिसाइल
ब्रिटेन की वायु सेना में कोई F-16 विमान नहीं है, हालांकि वह लंबी दूरी की स्टॉर्म शैडो मिसाइलों की आपूर्ति कर रहा है जिन्हें जेट विमानों में लगाया जा सकता है। F-16 लड़ाकू विमान सीमित संख्या में पश्चिमी देशों द्वारा आपूर्ति की गई सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों जैसे पैट्रियट और NASAMS के साथ काम करेंगे, जो पहले से ही यूक्रेन में मौजूद हैं।

रूस की धमकी- नहीं बख्शेंगे
रूस ने यूक्रेन को एफ-16 की आपूर्ति को लेकर पश्चिमी देशों के खिलाफ सख्त नाराजगी जताई है। रूस ने कहा है कि यूक्रेन को मिले एफ-16 अगर रूसी जमीन पर हमला करते हैं, तो इसे नाटो देशों की युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। ऐसे में रूस जवाबी हमला करने के लिए स्वतंत्र होगा। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूसी वायु सेना ने यूक्रेन में अपने सैन्य अभियानों में लड़ाकू विमानों को बढ़ाया है और एंटी एयरक्राफ्ट हथियारों को भी तैनात किया है

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...