9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआतंकी पन्नू की हत्या की साजिश पर भारत और अमेरिका के बीच...

आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश पर भारत और अमेरिका के बीच बंद दरवाजे के पीछे क्या हुई बात, अमेरिकी एनएसए ने बताया

Published on

वाशिंगटन

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा है कि सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपों के संबंध में भारत के साथ बातचीत ‘सम्मानजनक’ और ‘प्रभावी’ रही है, क्योंकि यह बंद दरवाजों के पीछे हो रही है। इस साजिश में एक भारतीय सरकारी अधिकारी की कथित रूप से संलिप्तता का दावा किया गया है। पिछले साल नवंबर में अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर न्यूयॉर्क में गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारत सरकार के कर्मचारी के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया था।

चेक गणराज्य से गुप्ता की गिरफ्तारी
गुप्ता को पिछले साल जून में चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और 14 जून को उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था। सुलिवन ने कहा, ‘इस मुद्दे पर भारत के साथ हमारी रचनात्मक बातचीत हुई है। हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम इस पर क्या रुख रखते हैं और हम क्या देखना चाहते हैं। मेरे विचार से यह (बातचीत) सम्मानजनक और प्रभावी रही है, क्योंकि यह बंद दरवाजों के पीछे हो रही है।’

सार्वजनिक जानकारी से बनाई दूरी
सुलिवन ने पन्नू की हत्या के प्रयास से संबंधित आरोपों को लेकर एक सवाल पर शुक्रवार को कोलोराडो में ‘एस्पेन सिक्योरिटी फोरम’ में यह बात कही। भारत ने आरोपों से इनकार किया है लेकिन इसकी जांच के लिए एक आंतरिक जांच टीम का गठन किया है। भारत के साथ बातचीत के बारे में सुलिवन ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि उस बातचीत की प्रकृति के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने का कोई खास महत्व है। यह संवेदनशील मुद्दा है। हम इस पर काम कर रहे हैं। इस मुद्दे पर भारत के साथ हमारी रचनात्मक बातचीत हुई है।’

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...